Rahul Gandhi:अमेरिका के बाद अब जर्मनी ने भी की राहुल गांधी विवाद पर टिप्पणी, कांग्रेस ने कहा- थैंक्स, बीजेपी हुई हमलावर

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: वायनाड से पूर्व सांसद एव कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की कुछ दिन पहले सांसदी चली गई थी। उसके बाद से ही कांग्रेस के नेता परेशान चल रहे है। उनको समझ ही नहीं आ रहा हेै कि आगे इस मामले को कैसे संभाले कि तभी, विदेशों से उनको राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के मामले में समर्थन मिलना शुरू हो गया। पहले अमेरिका ने राहुल गांधी की सांसदी मामले में कहा था कि हम इस ममाले में नजर बनाए हुए है और अब जर्मनी ने भी राहुल गांधी को समर्थन करते हुए कहा कि “हमने भारत में राहुल गांधी के खिलाफ फैसले का संज्ञान लिया है”…  इस पर कड़ी भाजपा की तरफ से कड़ी आपत्ति जताई गई है।

Rahul Gandhi: कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

अमेरिका और जर्मनी के भारत के अंदरूनी मामले में दखल देने के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने जमर्नी का आभार जताया तो वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि भारत के अंदरूनी मामलों में दखल के लिए विदेशी शक्तियों को आमंत्रित करने के लिए राहुल गांधी का आभार…

आपको बता दें कि जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि “हमने भारत में राहुल गांधी के खिलाफ फैसले का संज्ञान लिया है। राहुल फैसले को चुनौती दे सकते हैं। तब साफ होगा कि क्या यह फैसला टिक पाएगा, क्या निलंबन का कोई आधार है?”

Rahul Gandhi:दिग्विजय ने जर्मनी का जताया आभार

Rahul Gandhi:  कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस पर जर्मनी के विदेश मंत्रालय का आभार जताते हुए ट्वीट किया कि “राहुल गांधी को परेशान करके भारत में लोकतंत्र से समझौता किया जा रहा है। इसका संज्ञान लेने के लिए जर्मनी का शुक्रिया… और साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि “अब तो जर्मनी को भी उम्मीद है कि न्यायिक स्वतंत्रता के मानक राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई पर लागू होंगे।”

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू:विदेशी दखल को सहन नहीं करेगा भारत

वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि “भारत के अंदरूनी मामलों में दखल के लिए विदेशी शक्तियों को आमंत्रित करने की खातिर राहुल गांधी का आभार। याद रखें, भारतीय न्यायपालिका विदेशी दखल से प्रभावित नहीं हो सकती। भारत अब और विदेशी दखल को सहन नहीं करेगा।”

अमेरिका ने क्या कहा था

Rahul Gandhi: जर्मनी से पहले इस मामले में अमेरिकी ने भी प्रतिक्रिया दी थी। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा था कि “हम भारतीय अदालतों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।”

उन्होंने ये भी कहा था कि “अमेरिका भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सहित लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति साझा प्रतिबद्धता के लिए भारत सरकार के साथ है।”

मोदी सरनेम पर की थी विवादित टिप्पणी

Rahul Gandhi: गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद राहुल गांधी को गुजरात के सूरत सेशंस कोर्ट ने नरेंद्र मोदी को ‘चोर‘ कहने के मामले में सुनवाई के दौरान दोषी करार दिया गया। राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि मामले में 2 साल की सजा सुनाई गई है। लेकिन, सजा के ठीक बाद में ही राहुल को जमानत मिल गई थी। हालांकि, कोर्ट ने सजा पर 30 दिन तक रोक लगा दी है। राहुल गांधी को 30 दिन के भीतर अपनी सफाई कोर्ट के सामने पेश करनी होगी।

ये भी पढ़ें…

Rahul Gandhi: राहुल गांधी पर शिवराज सिंह का तंज, कहा-“गांधी परिवार के अब तक के असफल और अहंकारी नेता”
Umesh Pal Kidnapping Case: कैदियों की ड्रेस में रहेगा अतीक, रोजाना जल्दी सुबह उठकर उठाएगा बोझ
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।