Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्रियों ने राहुल गांधी का देश की बदनामी करने पर कसा तंज, कहा- “विदेशी जमीन पर किया भारतवासियों और सदन का अपमान”

Rahul Gandhi
 Rahul Gandhi: दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश में जाकर प्रधानमंत्री मोदी और देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था का माखौल उड़ाने को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने (राहुल गांधी) विदेशी जमीन पर भारतवासियों और सदन का अपमान किया है। भारत में वाक स्वतंत्रता है और संसद में सभी अपनी बात रखते हैं। उन्हें भारत के ऊपर इस प्रकार की टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें सदन में आकर माफी मांगनी चाहिए।”

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: लोकसभा अध्यक्ष को राहुल गांधी पर करनी चाहिए कार्रवाई

 
Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली में  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश में जाकर प्रधानमंत्री मोदी का माखौल उड़ाने को लेकर तंज कसते हुए कहा कि “कोई व्यक्ति जब देश के बाहर प्रधानमंत्री को अपमानित करता है तो वो देश को अपमानित करता है। जो लोकसभा में घंटों तक वक्तव्य दें और विदेश में जाकर कहें कि लोगों को बोलने नहीं दिया जाता, इस पर लोकसभा अध्यक्ष को कार्रवाई करनी चाहिए।”
 Rahul Gandhi: आपको बता दें कि पिछले दिनों ही राहुल गांधी ने ब्रिटेन स्थित कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेकचर देने पहुचे थे। जहां उन्होंने भारत में लोकतंत्र खत्म होने और अल्पसंख्यकों पर जुल्म करने का आरोप मोदी सरकार पर लगाया था।

Rahul Gandhi: भारत में मीडिया और न्यायपालिका सरकार के नियंत्रण में…

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज में बिजनेस स्कूल के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा था कि “भारत में मीडिया और न्यायपालिका नियंत्रण में है। मेरे फोन में पेगासस से जासूसी होती है। खुफिया अधिकारियों ने मुझे बताया कि आपका फोन रिकॉर्ड हो रहा है और मेरे ऊपर आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं।”
ये भी पढे़ं…
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।