Subhash Chand Bose Anniversary: पीएम मोदी,सीएम योगी सहित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुभाष चंद्र बोस की 128वी जयंती पर दी उनको श्रद्धांजलि

Subash Chand Bose Anniversary

Subhash Chand Bose Anniversary: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को पराक्रम दिवस की बधाई दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेताजी को 128वीं जयंती पर याद किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हम उनके जीवन और साहस का सम्मान करते हैं। हमारे देश की आजादी के प्रति उनका अटूट समर्पण प्रेरणा देता रहता है।

Subhash Chand Bose Anniversary: राहुल गांधी ने भी नेताजी को किया याद

Subhash Chand Bose Anniversary: पराक्रम दिवस दिल्ली संविधान सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 128वीं जयंती पर हमारी हार्दिक श्रद्धांजलि। गांधी, नेहरू, आज़ाद, सुभाष और झाँसी रेजिमेंट की रानी नामक ब्रिगेड के साथ नेताजी की भारतीय राष्ट्रीय सेना ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अभिन्न भूमिका निभाई। वह बहुलवाद, सामाजिक और आर्थिक न्याय, सहिष्णुता और लैंगिक समावेशिता के भारतीय मूल्यों के अग्रणी उदाहरण थे। जय हिन्द!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दी श्रद्धांजलि

Subhash Chand Bose Anniversary: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी X पर बोस को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा- पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जा रही नेताजी की जयंती पर मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। नेताजी ने भारत की स्वतंत्रता के लक्ष्य के लिए असाधारण प्रतिबद्धता प्रदर्शित की थी। उनके अद्वितीय साहस और करिश्माई व्यक्तित्व ने भारतवासियों को औपनिवेशिक शासन के खिलाफ निडरता से लड़ने के लिए प्रेरित किया। उनके ओजस्वी व्यक्तित्व का हमारे स्वतंत्रता संग्राम पर गहरा प्रभाव पड़ा। हमारे देशवासी नेताजी को कृतज्ञतापूर्वक सदैव याद रखेंगे।

योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

Subhash Bose Anniversary: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “नेताजी भारत के शौर्य और पराक्रम के प्रतीक रहे हैं और उन्होंने भारत के युवाओं को भारत के उस पराक्रम के साथ जोड़ने का काम किया है।हमारी सुरक्षा की रणनीति क्या होनी चाहिए, इस स्थिति में सक्षम भारत हम सबके सामने है। पूरी दुनिया आज भारत को नए रूप में देख रही है।”

2021 से नेताजी की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जा रही है

Subhash Chand Bose Anniversary: सुभाष चंद्र बोस साहस, नेतृत्व कौशल और असाधारण वक्ता थे। वे खुद तो भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल थे ही साथ ही अन्य कई लोगों को भारतीय राष्ट्रीय सेना में शामिल होने और भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया था। ऐसे में 2021 में सरकार ने उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था।

Subhash Chand Bose Anniversary: नेताजी का निधन हुए 76 साल हो चुके हैं, लेकिन, उनकी मौत आज भी रहस्य बनी हुई है। उनकी मौत का सच जानने के लिए तीन कमेटियां बनीं। दो ने कहा उनकी मौत प्लेन क्रैश में हुई। तीसरी रिपोर्ट में कहा गया ‍कि ऐसा कोई प्लेन क्रैश ही नहीं हुआ तो हादसे में जान जाने की बात कैसे सही मानी जाए। उनके निधन के सालों बाद तक देश के अलग-अलग हिस्सों में नेताजी को देखे जाने के दावे किए जाते रहे। बात 18 अगस्त 1945 की है। जापान दूसरा विश्व युद्ध हार चुका था। अंग्रेज नेताजी के पीछे पड़े हुए थे। इसे देखते हुए उन्होंने रूस से मदद मांगने का मन बनाया। 18 अगस्त 1945 को उन्होंने मंचूरिया की तरफ उड़ान भरी। इसके बाद किसी को फिर वो दिखाई नहीं दिए।

CM ममता बनर्जी ने सुभाष चंद्र बोस को पुष्पांजलि अर्पित की

Subhash Chand Bose Anniversary: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपनी श्रद्धांजलि में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, “जैसा कि हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मना रहे हैं , मेरा दिल एक सच्चे नायक के लिए गहरी प्रशंसा से भर जाता है, जो मेरे लिए प्रेरणा का एक शाश्वत स्रोत रहा है। उनका साहस, दूरदर्शिता और मातृभूमि के प्रति प्रेम ने मेरे भीतर गहरी भावनाओं को जगाया है।”

Written By- Swati Singh.

ये भी पढ़ें…

Kuno National Park: कूनो में गूंजी किलकारियां, नामीबिया से आई मादा चीता ज्वाला ने दिया 3 शावकों को जन्म
भारत जोड़ो न्याय यात्रा: असम के सीएम हिमंता बिस्वा ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर, शांतिभंग करने का है आरोप
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।