Tripura Assembly Election 2023: मुख्यमंत्री माणिक साहा के आवास पर जीत का जश्न शुरू, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Tripura Election 2023

Tripura Assembly Election 2023: अगरतला में मुख्यमंत्री माणिक साहा के आवास पर जीत का जश्न शुरू, मिठाइयां बांटी जा रही हैं। कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर… हालांकि,  भाजपा 60 में से 33 सीटों पर आगे चल रही है औऱ अब तय हो गया है कि त्रिपुरा में माणिक साहा का दुबारा मुख्यमंत्री बनना लगभग पक्का हो गया है।

 

Tripura Assembly Election 2023: त्रिपुरा CM डॉ. माणिक साहा- PM मोदी, अमित शाह, जे.पी. नड्डा और राजनाथ सिंह जी का धन्यवाद

वहीं त्रिपुरा CM डॉ. माणिक साहा ने जीत की आहट मिलते ही कहा कि  “मने पहले ही बोला थी कि भाजपा बहुमत की सरकार बनाएगी। मैं PM मोदी, अमित शाह, जे.पी. नड्डा और राजनाथ सिंह जी का धन्यवाद करता हूं। हम चुनाव के बाद की समीक्षा करेंगे कि जितनी सीट आनी चाहिए उतनी क्यों नहीं आईं। शपथ ग्रहण की तारीख केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।”

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू: जीत का श्रेय मोदी को दिया

वहीं उत्तर पूर्वी राज्यों मे भाजपा की बंपर जीत मिलने की आहट मिलते ही केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि “उत्तर पूर्व में अभी भारतीय जनता पार्टी का ही प्रभाव चलेगा…”

उन्होंने आगे कहा कि “भाजपा जिस तरह से उत्तर पूर्व में जीत प्राप्त कर रहे हैं उसका एक कारण है कि मोदी जी ने जितना काम किया है वो लोगों तक पहुंच रहा है। चुनाव जीत रहे हैं तो इसका मतलब है कि हम लोगों का विश्वास प्राप्त कर रहे हैं।”

Tripura Assembly Election 2023: आपको बता दें कि अब तक के चुनावी रूझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिखा रहा है। अभी तक भाजपा को कुल 60 विधानसभा सीटों में से 34 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। हालांकि, पिछले चुनावों से भाजपा को 44 सीट पर जीत मिली थी। भाजपा को अभी तक बहुमत मिलता दिख रहा है लेकिन, उसको सीटों पर नुकसान भी हो रहा है।

ये भी पढ़ें…

Election Result 2023: त्रिपुरा, नागालैंड में भाजपा को बढ़त, मेघालय में त्रिशंकु सरकार बनने के आसार
Mathura: धड़ल्ले से किया जा रहा अवैध अतिक्रमण, अधिकारियों के खूब लगा रहे चक्कर, बाबा कब चलेगा बुलडोजर?
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।