Election Result 2023: त्रिपुरा, नागालैंड में भाजपा को बढ़त, मेघालय में त्रिशंकु सरकार बनने के आसार

Election Result 2023

Election Result 2023: त्रिपुरा में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं नागालैंड की बात करे तो भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। लेकिन बात करे तो मेघालय मे त्रिशंकु सरकार बनने का आसार है। हालंकि अभी शुरूआती रूझान ही है। लेकिन रूझानों मे भाजपा दोनों राज्यों मे सरकार बनाती दिख रही है। मेघालय का इतिहास रहा है कि ज्यादातर त्रिशंकु सरकार बनती आयी है। जानकार मानते है कि चुनावी नतीजों के बाद असली जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू होती है और जो ज्यादा अच्छी डील जीते हुए विधायकों से कर लेता है उसकी ही सरकरा बन जाती है।

Election Result 2023: चुनाव आयोग के मुताबिक मेघालय चुनाव में आधिकारिक रुझानों के अनुसार मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी 1 सीट जीतकर 23 सीटों पर आगे चल रही है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी 7 सीटों पर और भाजपा, कांग्रेस, TMC 5-5 सीटों पर आगे चल रही है।

Election Result 2023: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा 31 सीटों पर, त्रिपरा मोथा पार्टी 11 सीटों पर, कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 12 सीटों पर आगे चल रही है। मतों की गिनती अभी जारी है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष: हमारे लिेए उत्सव का समय

त्रिपुरा और मेघालय चुनाव के शुरुआती रुझानों पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि “जैसे पूरे देश में हो रहा है, यहां भी भाजपा आगे चल रही है। हमारे लिए उत्सव का समय है। कुछ पार्टियां अपना खाता खोलने की कोशिश कर रही हैं लेकिन जैसी परिस्थिति है उसमें उनका खाता खोलना मुश्किल है।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे: हमने खुद बहुत कम सीट पर चुनाव लड़ा

चेन्नई में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावों को लेकर कहा कि “त्रिपुरा चुनाव के नतीजे देखते हैं क्योंकि वहां हमने खुद बहुत कम सीट पर चुनाव लड़ा और सोचा कि गठबंधन से हमें बहुमत मिल सकता है। जब फाइनल नतीजे आएंगे तो देखेंगे कि कहां हमें बहुमत मिलती है और कहां हमारी सरकार नहीं बनती।”

ये भी पढ़ें…

Uttar Pradesh News: अतीक अहमद को लग रहा है गाड़ी पलटने का डर, अतीक का वकील पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
Umesh Pal Hatyakand: योगी सरकार एक्शन में,अतीक अहमद के करीबी जफर के घर पर चला बुलडोजर
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।