West Bengal: एनआईए टीम पर हमले को लेकर घिरी सरकार,शिशिर बाजोरिया बोले आज हमारे राज्य में सेंट्रल एजेंसी पर हमला हुआ

West Bengal: पश्चिम बंगाल के भूपतिनगर ब्लास्ट केस में छापेमारी करने पहुंची एनआईए की टीम पर शनिवार (06 अप्रैल) को हमला कर दिया गया। इस मामले पर कई नेताओं बयान सामने आया है।

West Bengal: भाजपा नेता शिशिर बाजोरिया ने कहा कि आज फिर से हमारे राज्य में सेंट्रल एजेंसी पर हमला हुआ, आज भूपतिनगर में एनआईए पर हमला हुआ और यह भी देखा गया कि पश्चिम पुलिस ने इस विषय पर कुछ भी नहीं किया। हमने राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिख कर भूपतिनगर पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई करने की मांग की है। भूपतिनगर में जांच के दौरान एनआईए अधिकारियों के सामने कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रदर्शन करने को लेकर भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि पश्चिम बंगाल के नागरिक होने के नाते हमें शर्मिंदगी हो रही है, कुछ दिन पहले हमने देखा था जब ईडी के अधिकारी आए थे तब भी उनपर हमला हुआ था। आज एनआईए के ऊपर हमला हुआ। आज जो हुआ है उसकी ज़िम्मेदारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेनी होगी।

आधी रात को छापा क्यों मारा?

West Bengal: भूपतिनगर में जांच के दौरान एनआईए अधिकारियों के सामने कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रदर्शन करने को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने आधी रात को छापा क्यों मारा? क्या उनके पास पुलिस की अनुमति थी? स्थानीय लोगों ने उसी तरह प्रतिक्रिया व्यक्त की जैसे आधी रात को कोई अन्य अजनबी उस जगह पर आता तो होता। वे चुनाव से ठीक पहले लोगों को क्यों गिरफ्तार कर रहे हैं? भाजपा क्या सोचती है कि वे हर बूथ एजेंट को गिरफ्तार कर लेंगे? एनआईए को क्या अधिकार है? ये सब भाजपा को समर्थन देने के लिए कर रहे हैं। हम भाजपा की इस गंदी राजनीति के खिलाफ लड़ने का आह्वान करते हैं।

West Bengal: बता दें कि पहले भूपतिनगर में धमाका हुआ था। जिसके आरोपों को पकड़ने के लिए एनआईए की टीम यहां पहुंची थी। लेकिन एनआईए की टीम को 100-150 लोगों ने घेर लिया और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। एनआईए की टीम के गाड़ियों के शीशे टूटे हैं। आरोप है कि एनआईए की टीम की गाड़ियों पर ईंट से हमला किया गया और कांच तोड़े गए।

भाजपा नेता अग्निमित्रा ने क्या कहा

West Bengal: भूपतिनगर में जांच के दौरान NIA अधिकारियों के सामने कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रदर्शन करने को लेकर भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “पश्चिम बंगाल के नागरिक होने के नाते हमें शर्मिंदगी हो रही है, कुछ दिन पहले हमने देखा था जब ED के अधिकारी आए थे तब भी उनपर हमला हुआ था। आज NIA के ऊपर हमला हुआ… आज जो हुआ है उसकी ज़िम्मेदारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेनी होगी…”

संदेशखाली में ED अधिकारियों पर हुआ था हमला

West Bengal: जानकारी के मुताबिक, एनआईए ने दिसंबर 2022 में एक स्थानीय टीएमसी नेता के घर पर हुए विस्फोट के सिलसिले में कुछ लोगों को तलब किया था। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसी मामले में एनआईए ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआईए की टीम विस्फोट की जांच के लिए भूपति नगर पहुंचे थे। यहां से दो लोगों को गिरफ्तार कर जांच टीम उनको पूछताछ के लिए लेकर जा रही थी। जिस पर विरोध जताते हुए ग्रामीणों ने उनकी रिहाई की मांग की और वाहन को घेर लिया और कार पर हमला कर दिया।

5 जनवरी को ईडी के अधिकारी राशन वितरण घोटाला मामले में जांच के लिए टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर संदेशखाली पुहुंची थी। उसी दौरान उन पर हमला किया गया था। आरोप है कि शाहजहां शेख ने हमले के लिए ग्रामीणों को उकसाया था। अब पश्चिम बंगाल के ही मिदनापुर में एनआईए की टीम पर हमला किया गया है।

एनआईए ने दो साजिशकर्ताओं को किया गिरफ्तार

West Bengal: वहीं, इस मामले में एनआईए ने अनियंत्रित भीड़ के कड़े प्रतिरोध के बीच दो प्रमुख साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इन लोगों की पहचान बलाई चरण मैती और मनोब्रत जाना के रूप में की घई है। इन दोनों को जाना के घर सहित पांच जगहों पर व्यापक तलाशी के बाद गिरफ्तार किया गया, जहां स्थानीय निवासियों की भीड़ ने एनआईए टीम को रोकने की कोशिश की थी।

इस घटना में एनआईए के अधिकारी घायल हुए और उनका वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। एनआईए ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों पर आतंक फैलाने के लिए कच्चे बम बनाने और विस्फोट करने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था।

हाई कोर्ट के 21 मार्च 2023 के आदेश के अनुसार, एनआईए ने 4 जून 2023 को मामले को अपने हाथ में ले लिया और इसे विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित कानून की विभिन्न धाराओं के तहत आरसी 16/2023/एनआईए/डीएलआई के रूप में फिर से पंजीकृत किया। जांच के दौरान एनआईए ने मामले में कई अन्य आरोपियों की भूमिका को उजागर किया, जिनमें गिरफ्तार आरोपी नरूआबिला गांव के मनोब्रत जाना और निनारुया अनलबेरिया के बलाई चरण मैती शामिल हैं।

एनआईए ने अपनी जांच में पाया था कि दोनों व्यक्तियों ने देशी बम बनाने की साजिश में सक्रिय रूप से भाग लिया था और इसके लिए समर्थन भी दिया था, जिसके कारण आज की तलाशी और गिरफ्तारियां हुईं. गिरफ्तार आरोपियों को कानून के मुताबिक विशेष एनआईए कोर्ट, कोलकाता के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में जांच जारी है।

Written By- Poline Barnard

ये भी पढ़ें…

Crime News: इस टी बैग में ‘जहर’ है, पुलिस ने पकड़ी चीनी चाय के पैकेट में बंद 230 करोड़ की ड्रग
CM Yogi in Bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जनसभा को संबोधित करते हुए CM Yogi Adityanath बोले, सिर्फ यह मंत्र दुनिया में गूंज रहा है,सबका साथ सबका विकास

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।