World Population: दुनिया की आबादी 8 अरब पार, साल 2023 में चीन को पीछे छोड़ देंगे

World Population

World Population: दुनिया की जनसंख्या आब आठ अरब हो गई हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में दावा है कि 2030 तक पृथ्वी पर 850 करोड़, 2050 तक 970 करोड़ और 2100 तक 1040 करोड़ लोग हो सकते हैं।

यह भी बताया कि मानव की औसत उम्र भी आज 72.8 वर्ष हो चुकी है, यह 1990 के मुकाबले 2019 तक नौ साल बढ़ी है। 2050 तक एक मनुष्य औसतन 77.2 वर्ष तक जियेगा। वहीं महिलाएं पुरुषों से औसतन 5.4 वर्ष अधिक जीती हैं। उनकी औसत उम्र 73.4 वर्ष और पुरुषों की 68.4 वर्ष आंकी गई है।

World Population: संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि “वैश्विक आंकड़ा सार्वजनिक स्वास्थ्य में बड़े सुधार का संकेत देता है जिसने मृत्यु के जोखिम को कम किया है और जीवन प्रत्याशा में वृद्धि की है। वैश्विक निकाय ने कहा कि यह पल मानवता के लिए संख्याओं से परे देखने और लोगों और पृथ्वी की रक्षा के लिए अपनी साझा जिम्मेदारी को पूरा करने का एक स्पष्ट आह्वान है और शुरुआत सबसे कमजोर लोगों के साथ होनी चाहिए।”

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) ने ट्वीट किया कि  “आठ अरब उम्मीदें। आठ अरब सपने, आठ अरब संभावनाएं, हमारा ग्रह अब आठ अरब लोगों का घर है।”

World Population: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि “अगर दुनिया अमीरों और वंचितों के बीच की खाई को खत्म नहीं करेगी तो आठ अरब की यह आबादी तनाव और अविश्वास, संकट और संघर्ष से भरी रहेगी।”

World Population: भारत के 2023 में दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन से आगे निकलने का अनुमान है। जनसंख्या संभावना रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की 1.426 अरब की तुलना में 2022 में भारत की जनसंख्या 1.412 अरब है।2050 में भारत की आबादी 1.668 अरब होने का अनुमान है, जो सदी के मध्य तक चीन की 1.317 अरब जनसंख्या से काफी आगे है।

ये भी पढ़ें…

Uttarakhand News: धामी सरकार ने धर्मांतरण पर सख्त कानून बनाने का किया फैसला, 10 साल की सख्त सजा का प्रावधान
मैनपुरी लोकसभा सीट: भाभी डिंपल यादव ने भरा पर्चा, चाचा शिवपाल का भी मिला आशीर्वाद
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।