WPL 2024: एलिमिनेटर मुकाबले में RCB ने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई को 5 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह

WPL 2024

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग 2024 के एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने डिफेडिंग चैंपियन मुंबई को 5 रनों से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 135 रन लगाए थे। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना सकी। आपको बता दें कि आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम 6 रन ही बना सकी। इस मैच में जीतने वाली टीम रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल खेलेगी।

एलिस पैरी ने खेली ताबड़तोड़ 66 रन की पारी

आरसीबी के लिए ऑलराउंडर एलिस पैरी ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 50 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली। जिसमें उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके अलावा कप्तान स्मृति मंधाना समेत बाकी बल्लेबाजों ने काफी निराश किया। स्मृति मंधाना ने 7 गेंदों पर 10 रन बनाए। सोफिया डिवाइन 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। जबकि दिशा कसत बिना खाता खोले आउट हो गई। आरसीबी की सबसे बड़ी उम्मीद ऋचा घोष 19 गेंदों पर 14 रन बनाकर पवैलियन लौट गई। हालांकि, जॉर्जिया वेयरहम ने आखिरी ओवरों में 10 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गई। आरसीबी की शुरूआत बेहद खराब रही।

टीम के टॉप-3 बल्लेबाज 23 रनों के स्कोर पर पवैलियन लौट गए थे। वहीं, आरसीबी ने अपना चौथा विकेट 49 रनों के स्कोर पर खो दिया था। एलिस पैरी ने मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों संग छोटी-छोटी साझेदारी कर टीम को सम्मानजक स्कोर 135 रनों तक पहुंचाया था। मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी में हैली मैथ्यूज ने 2 विकेट हासिल की। उनके अलावा नेट सीवर ब्रंट और साइका इशाक को भी 2-2 सफलता प्राप्त हुई।

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज हुए फ्लॉप

मुंबई इंडियंस टीम के लिए मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए थे। वहीं, अमेलिया कैर 27 रन बनाकर नाबाद रही लेकिन अपनी टीम को विजई न बना सकी। जबकि नेट सीवर ब्रंट ने 23 रन बनाए । इससे पहले ओपनर यास्तिका भाटिया ने 19 रन बनाए और हैली मैथ्यूज ने 15 रनों का योगदान दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े। यास्तिका भाटिया 19 रन बनाकर एलिस पैरी का शिकार बनी।आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल सबसे कामयाब गेंदबाज रही। श्रेयंका पाटिल ने 2 विकेट लिए जबकि एलिस पैरी, सोफी मोलेनिक्स, जॉर्जिया वेयरहम और आशा शोभना ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इस बार WPL को मिलेगा नया चैंपियन

WPL में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस की हार से ये बात तो पक्की हो गई है कि इस बार WPL में नया चैंपियन मिलेगा। पिछली बार फाइनल में पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी इस बार भी फाइनल का टिकट पक्का किया है।पिछली बार मुंबई ने दिल्ली को हराकर उसके खिताब जीतने के सपने को तोड़ दिया था। वहीं इस बार आरसीबी की टीम ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। आपको बता दें कि पिछले सीजन में वह चौथे नंबर पर रही थी।

विराट कोहली चूके, स्मृति कर पाएगी क्या कमाल?

आरसीबी की टीम आईपीएल में हर बार खिताब जीतने की प्रबल दावेदार बनकर टूर्नामेंट में उतरती है लेकिन अब तक उसका सपना अधूरा ही रहा है। विराट कोहली की कप्तानी में टीम के ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका है। लेकिन अब महिला प्रीमियर लीग में स्मृति मंधाना की कप्तानी में यह टीम खिताब जीतकर आरसीबी को ट्रॉफी देकर अपने सिर का ताज बना सकती है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11

हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, नेट साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), एमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वास्त्रकर, एस सजना, हुमैरा काजी, शबनम इस्माइल, सायका इशाक।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना, सोफी मोलिनेक्स, एलिसा पैरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष, जॉर्जिया वेयरहम, दिशा कासाट, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्वा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह।

Written By- Vineet Attri.

IPL 2024: हार्दिक ने क्यों दिखाई रोहित को आँखें मुंबई इंडियंस में फिर मचा बवाल, कोई किसी का नहीं…
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।