Neeraj Chopra: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्टार जैवलिन थ्रोअर और गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर बड़ा धमाका किया है। हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीत लिया। इसी के साथ नीरज ने इतिहास रच दिया। वह वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।
उन्होंने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ यह उपलब्धि हासिल की है। भारत के किशोर जेना पांचवें स्थान पर रहे जिन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 84.77 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। वहीं डी पी मनु छठे स्थान पर रहे जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84.14 मीटर का था। विश्व चैम्पियनशिप में यह पहली बार हुआ है कि शीर्ष आठ में तीन भारतीय रहे हों। यह चैंपियनशिप 1983 से हो रही है और पहली बार किसी भारतीय एथलीट ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
नीरज चोपड़ा ने फाइनल में प्रवेश कर पेरिस ओलंपिक्स 2024 के लिए पहले ही क्वालिफाई कर लिया है। नीरज चोपड़ा का पहला प्रयास फाउल रहा इसके बाद दूसरे में उन्होंने 86.32 मीटर, 84.64 मीटर , 87.73 मीटर और 83.98 मीटर के थ्रो फेंके दूसरे नंबर पर रहे पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87 . 82 मीटर के सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता है। चेक गणराज्य के याकूब वालेश ने 86 . 67 मीटर के साथ ब्रोंज मेडल जीता है। वहीं, नीरज चोपड़ा के नाम खेल के सारे खिताब हो गए हैं
हर प्रयास में उनका स्कोर 80 मीटर के पार
Neeraj Chopra: फाइनल में 88.17 मीटर की दूरी हासिल के अलावा नीरज चोपड़ा ने तीसरे प्रयास में 86.32, चौथे प्रयास में 84.64, पांचवें प्रयास में 87.73 और छठे प्रयास में 83.98 मीटर की दूरी तय की।
पाकिस्तान के नदीम को नीरज ने दी बधाई
Neeraj Chopra: नीरज के बाद दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के अशरफ नदीम रहे जिन्होंने 87.82 मीटर की दूरी हासिल की। इस तरह नदीम ने विश्व चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। फाइनल खत्म होने के बाद नीरज ने नदीम को गले लगाकर बधाई दी।
#WATCH उसने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उसके वापस आने के बाद हम जश्न मनाएंगे: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी, पानीपत pic.twitter.com/qlhaemzi0f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2023
पीएम मोदी ने दी बंधाई
Neeraj Chopra: इस ऐतिहासिक जीत के बाद देश भर से उन्हें बधाई दी जा रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से गोल्डन बॉय को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि “प्रतिभाशाली नीरज उत्कृष्टता का उदाहरण हैं। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून उन्हें न केवल एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है, बल्कि पूरे खेल जगत में अद्वितीय उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के लिए उन्हें बधाई।”
खेल मंत्री ने दी शुभकामनाएं
Neeraj Chopra: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि “भारतीय एथलेटिक्स के गोल्डन बॉय ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता जीती। पूरे देश को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है और यह क्षण भारतीय खेल इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।”
#WATCH वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीतने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई…सिर्फ वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ही नहीं, नीरज चोपड़ा ने कई अन्य चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता है। एथलेटिक्स के क्षेत्र में यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है: बुडापेस्ट में वर्ल्ड… pic.twitter.com/w1uhSj09KG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2023
वहीं नीरज सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडलिस्ट के बीच सबसे अलग नजर आ रहे थे। नीरज पहले स्थान पर जबकि अशरफ नदीम दूसरे पर। वहीं तीसरे स्थान पर चेक रिपब्लिक के याकुब वाडलेज्च रहे जिन्होंने 86.67 मीटर की दूसरी हासिल की और उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला।
Written By: Vineet Attri
ये भी पढ़ें..