Badaun: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, मासूमों पर हत्यारे साजिद ने एक-दो नहीं बल्कि इतने किए थे वार

Badaun

Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुए सनसनी खेज दोहरे हत्याकांड से चारों तरफ उसी घटना की चर्चा है। हैवानों ने दो मासूमों की जान ली है। आपको बता दें कि हत्यारे साजिद ने बच्चों पर एक दो वार नहीं किए थे, बल्कि उस हत्यारे ने मासूमों पर 24 बार चाकू और उस्तरे से वार किए है, अब इसका खुलासा मासूमों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है।

Badaun: मासूमों की रिपोर्ट आई बेहद ही डरावनी

आयुष और आहान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बेहद ही डरावनी आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि आयुष के शरीर पर 14 जबकि आहान के शरीर पर 9 घाव के निशान मिले है। हत्यारा मासूमों की मौत के बाद भी रुका और अपनी दरिंदगी की सारी हदें पार तब कर दी, जब उसने मसूमों की गर्दन काटने के बाद भी उनके शरीर पर कई वार किए। दोनों मासूम उन हैवानों के आगे गिड़गिड़ाते रहे लेकिन राक्षस रूपी साजिद और जावेद नहीं रुके। तकरीबन 10 मिनट तक दोनों मासूम अपनी जान की भीख मांगते रहे है। लेकिन हैवानों को कोई दया नहीं आई और मासूमों के खून से अपनी प्यास बुझाई। कल दोहपर में दोनों मासूमों का पोस्टमार्टम होने के बाद 10 बजे शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मुठभेड़ में साजिद को लगी थीं कितनी गोलियां?

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हत्यारे साजिद के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया गया था। जिसमे खुलासा हुआ है कि मुठभेड़ में साजिद को तीन गोलियां लगी थी। दो गोली उसके सीने में जबकि और एक गोली उसके पेट के साइड में लगी थी। मुख्य हत्यारोपी साजिद के पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस पीएससी मौजूद रही। उसके शव को पुलिस की सुरक्षा में ही गांव सखानू ले जाया गया।

हत्यारे साजिद की मां क्या बोली?

हत्यारे साजिद की मां नाजरीन ने बताया है कि बदायूं में साजिद और जावेद कई सालों से हेयर सैलून चला रहे थे। साजिद ने ऐसा क्यों किया, यह सब वो नहीं जानती है। न तो घर में कोई लड़ाई-झगड़ा हुआ था। न ही उसने कोई और बात बताई थी। उसने ऐसा कृत्य क्यों किया इसका पता नहीं। लेकिन दोनों मासूमों की मौत का दर्द जीवन भर रहेगा। अपने बेटे की मौत का दुख नहीं है। नाजरीन ने कहा कि, पुलिस ने उसके साथ जो किया हैं उसका उन्हें कोई मलाल नहीं है। उसने जैसा किया, उसके साथ भी वैसा हुआ है।

नाजरीन ने आगे बताया कि उसकी पत्नी के दो बेटे हुए थे दोनों खत्म हो गए थे। साजिद की पत्नी गर्भवती नहीं हैं उसने ये झूठ क्यों बोला समझ नहीं आया। नाजरीन ने जावेद को घटना के समय घर पर होना बताया। अब जावेद कहां है, इस सवाल पर वह कुछ नहीं बोली।

कैसे रची थी साजिश?

मंगलवार की शाम को हत्यारे साजिद (नाई का काम करने वाला) ने मासूम बच्चों की मम्मी की ब्यूटी पार्लर की दुकान से क्लेचर खरीदा था जो 50 रूपये का था उसके लिए हत्यारे साजिद ने 50 रूपये दिए थे। उसके बाद बच्चों की मम्मी ने 45 रूपये काट कर 5 रूपये वापस कर दिए थे। उसके बाद उसने अपनी पत्नी को बीमार बताकर 5 हजार रूपए मांगे थे। उसके बाद विनोद की पत्नी ने विनोद को फोन कर पैसे देने के लिए पूछा था। विनोद के हां करने पर उसने पैसे देने के लिए हां कर दिया था।

उसके बाद उस हत्यारे साजिद ने जान पहचान होने के कारण चाय बनाने चली जाती है। और वो कहता है मैं यहां अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं। उसके बाद छत पर घूमने का बहाना करके चला जाता है। और बच्चों को पानी लाने के बहाने छत पर बुला लेता हैं। उसके बाद वो अपने साथी जावेद को भी वहीं, छत पर बुला कर दोनों मासूम बच्चों की गला रेत कर हत्या कर देता है। हत्यारा एक दो नहीं पूरे 24 वार करता हैं। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम में हुई है।

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़ें..

Rohingya रिफ्यूजियों को देश में नहीं रुकने दिया जायेगा,केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।