Ghosi: घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव पर पूरे देश की निगाहें लगी हुई थी। इस सीट पर छह साल में चौथी बार चुनाव होने जा रहा है। आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव के लिए इस चुनाव को तैयारी माना जा रहा है। घोसी उपचुनाव ऐसा चुनाव साबित होने वाला है, जो आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कई सवालों के जवाब देकर जाएगा।
सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह इतने वोटों से थे आगे
Ghosi: आपको बता दे कि कल घोसी उपचुनाव में दारा सिंह और सुधाकर सिंह के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह 26वें राउंड में 35033 वोट की बढ़त बना ली है। वहीं भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान दूसरे स्थान पर है। घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि घोसी की जनता के फैसले का हम स्वागत करते हैं। विपक्ष वाले जब हारते हैं तो EVM का दोष देते हैं लेकिन अब तो यह प्रमाण हो गया है कि EVM सही है। घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे है। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने जीतने के बाद कहा अखिलेश यादव जिंदाबाद, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद।
सपा ने घोसी विधानसभा सीट पर जीत की हासिल
Ghosi: यहां सीधा मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के साथ ही इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन के बीच भी था, जिसमें समाजवादी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल कर ली है। घोसी विधानसभा सीट पर सुधाकर सिंह की जीत के बाद बयानबाजियों का दौर चालू हो गया है। सपा को घोसी में मिले शानदार जीत पर गाजीपुर के जमानिया विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश सिंह ने खुशी जाहिर की।
चुनाव परिणाम आने के बाद ओपी राजभर पर बयान देते हुए ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि, ओपी राजभर राजनीति के विषकन्या हैं। ओमप्रकाश राजभर को समझ में नहीं आता है कि कहां कब क्या बोलना चाहिए। कभी मां की कसम खाएंगे कभी किसी की कसम खाएंगे। राजनीति कसम खाने से नहीं चलती है रिश्ते निभाने से चलती है।
Written By: Swati Singh
ये भी पढ़ें..