Udaipur Incident: राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैया लाल तेली की नृशंस हत्या की जांच को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया है। किसी भी संगठन की संलिप्तता और अंतरराष्ट्रीय संपर्क की गहन जांच की जाएगी। वहीं मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- “यह केवल इंसानियत के नहीं बल्कि इस्लाम के भी दुश्मन है।”
राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैया लाल तेली की नृशंस हत्या की जांच को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया है। किसी भी संगठन की संलिप्तता और अंतरराष्ट्रीय संपर्क की गहन जांच की जाएगी: गृह मंत्रालय कार्यालय
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2022
मुख्तार अब्बास नकवी: “शैतानी जुर्म न कोई इमान वाला कर सकता है न इस्लाम वाला, यह तालिबानी कर सकता है”…
वहीं उदयपुर की घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इंसानियत के ख़िलाफ़ तालिबानी क्रूरता और शैतानी जुर्म न कोई इमान वाला कर सकता है न इस्लाम वाला, यह तालिबानी वाला कर सकता है। इस तरह की तालिबानी साजिशों को परास्त करना सबकी ज़िम्मेदारी है। यह केवल इंसानियत के नहीं बल्कि इस्लाम के भी दुश्मन है।
इंसानियत के ख़िलाफ़ तालिबानी क्रूरता और शैतानी जुर्म न कोई इमान वाला कर सकता है न इस्लाम वाला, यह तालिबानी वाला कर सकता है। इस तरह की तालिबानी साजिशों को परास्त करना सबकी ज़िम्मेदारी है। यह केवल इंसानियत के नहीं बल्कि इस्लाम के भी दुश्मन है: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी pic.twitter.com/bWnxmhfQ2s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2022
Udaipur Incident: Asduddin owaisi- हत्या को कोई डिफ़ेंड नहीं कर सकता, राज्य सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करे…
वहीं AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कन्हैया लाल हत्याकांड को लेकर कहा कि मैं उदयपुर राजस्थान में हुई भीषण हत्या की निंदा करता हूं। इसका कोई औचित्य नहीं हो सकता। इस तरह की हिंसा का विरोध करने के लिए हमारी पार्टी का लगातार स्टैंड है। कोई कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता। हम मांग करते हैं कि राज्य सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करे। कानून का राज कायम रहना चाहिए।
I condemn the gruesome murder in Udaipur Rajasthan. There can be no justification for it. Our party’s consistent stand is to oppose such violence. No one can take law in their own hands. We demand that the state govt takes strictest possible action. Rule of law must be upheld 1/3
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) June 28, 2022
उन्होंने आगे कहा कि ऐसी हत्या को कोई डिफ़ेंड नहीं कर सकता। हमारी पार्टी का मुसलसल स्टैंड यही है के किसी को भी क़ानून को अपने हाथों में लेने का हक़ नहीं है। हमने हमेशा हिंसा का विरोध किया है और साथ ही ओवैसी ने ये भी कहा कि हमारी सरकार से माँग है के वो मुजरिमों के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त एक्शन लें। विधि शासन को क़ायम रखना होगा।
हमारी सरकार से माँग है के वो मुजरिमों के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त एक्शन लें। विधि शासन को क़ायम रखना होगा। 3/3
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) June 28, 2022
Udaipur Incident: वहीं यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाटक ने कहा कि राजस्थान की घटना बहुत दुखःद है। हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से हम लोग सतर्कता बरत रहे हैं। कांग्रेस की सरकार में जो घटना घटी है यह पहले से पुलिस को पता थी। उसने FIR दर्ज़ कराई थी। फिर भी वहां की सरकार ने कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की। जिन अधिकारियों ने इसे नज़रअंदाज किया है उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
वहां की सरकार ने कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की। जिन अधिकारियों ने इसे नज़रअंदाज किया है उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2022
आप विधायक आतिशी मार्लेना:”उनको तुरंत सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए, जिससे कि दोबारा किसी की ना हो हिम्मत “…
Udaipur Incident: वहीं आप की विधायक आतिशी ने उदयपुर में कन्हैया लाल हत्याकांड को लेकर कहा कि उदयपुर में जो घटना हुई है वो बहुत ही दर्दनाक और विभत्स है और अगर हमारे देश में ऐसी घटनाएं हो रही हैं तो ये देश के लिए शर्म की बात है। हम ये उम्मीद करते हैं कि जो हमारा लॉ एंड ऑर्डर है वो इस घटना के लिए जो दो लोग दोषी हैं…:
उन्होंने आगे कहा कि जिन्होंने खुद वीडियो बना कर ये कहा है कि उन्होंने कन्हैया लाल के सिर को काटा है, उनको तुरंत सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए, जिससे कि दोबारा कभी भी किसी की भी ऐसी घटना को अंजाम देने की हिम्मत ना हो।
जिन्होंने खुद वीडियो बना कर ये कहा है कि उन्होंने कन्हैया लाल के सिर को काटा है, उनको तुरंत सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए, जिससे कि दोबारा कभी भी किसी की भी ऐसी घटना को अंजाम देने की हिम्मत ना हो: उदयपुर की घटना पर आतिशी मार्लेना, AAP (2/2)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2022
गौरतलब है कि उदयपुर में गत मंगलवार 28 जून को नुपूर शर्मा का समर्थन करने के बाद दर्जी कन्हैया की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी थी। हत्यारों ने दुकान में घुसकर धारदार हथियार से दर्जी का गला काट दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कट्टरपंथी दे रहे थे कन्हैया को धमकी
मामले में बताया जा रहा है, कि पिछले कई दिनों से टेलर कन्हैयालाल को कट्टरपंथी मुस्लिमों द्वारा उसे धमकियां मिल रही थीं। इसकी नामजद शिकायत भी उसने पुलिस से की थी। जान से धमकी मिलने के बाद भी पुलिस ने उसको सुरक्षा मुहैय्या नहीं करवाई थी।