Mukhtaar Awaas Naqvi Resign: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। वहीं पीएम मोदी ने की नकवी की तारीफ करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल शानदार रहा है। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि आपने देश के विकास में सराहनीय योगदान दिया है। देश सदा आपके अच्छे कामों को याद रखेगा।
मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री पद से इस्तीफा दिया। pic.twitter.com/iZe7dzahLH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 6, 2022
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी: भाजपा बना सकती है उपराष्ट्रपति उम्मीदवार
आप को बता दें कि उनका राज्यसभा का कार्यकाल कल गुरूवार 7 जुलाई को खत्म हो रहा है। सूत्रो की माने तो भाजपा उनको उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बना सकती है। मुख्तार अब्बास नकवी केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी: इस्तीफा देने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मिले
Mukhtaar Awaas Naqvi Resign: पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस्तीफा दिया और उसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मिलने के लिए चले गए। वहाँ दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच क्या बात हुई इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी।
मुख्तार अब्बास नकवी के साथ ही जदयू के कोटे से राज्यसभा सांसद आरपी सिंह ने भी राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। कल गुरूवार को उनका भी राज्यसभा में कार्यकाल का अंतिम दिवस है।
बीजेपी प्रवक्ता के रूप में उन्होंने लंबे समय तक काम किया है। नकवी बाजपेयी और आडवाणी के भी करीबी रहे हैं। नकवी ने पहली बार 1998 में लोकसभा चुनाव जीता था और पहली बार में ही बाजपेयी मंत्रिमंडल में सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री बनाए गए थे। उसके बाद उनको 26 मई 2014 को मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री बनाया गया था।
ये भी पढ़े…
Sarvar Chisti: सरवर चिश्ती का भड़काऊ बयान,पैगंबर मोहम्मद की शान में नहीं सहेंगे कोई गुस्ताखी, करेंगे आंदोलन, हिलाएंगे हिंदुस्तान
Ajmer Shareef Dargah: जैनुल आबेदीन ने की शांति की अपील, कहा- “भारत को नहीं बनने दिया जाएगा तालिबान”
Salman Chisti Arrested: अजमेर दरगाह का खादिम सलमान चिश्ती हुआ गिरफ्तार, नूपुर शर्मा का गला काटने वाले को मकान देने का किया था ऐलान