Kairana News: कहते है जोड़िया ऊपर बनती है। भगवान ने सबके लिए कुछ न कुछ अच्छा सोच रखा होता है बस जरूरत है तो भगवान पर विश्वास करने की ठीक ऐसा हुआ है अजीम अंसारी के साथ। देखने में अजीम बहुत ही साधारण है। हाइट भी अल्लाह ने ढाई फीट ही दी है और अजीम को लगता था कि कभी भी उनका निकाह नहीं होगा। वो बहुत ही दुखी रहता था और रोज नमाज पढ़ते वक्त अल्लाह से दुआ मांगता था कि उसका निकाह जल्द से जल्द हो जाए।
Kairana News: अजीम अंसारी निकाह के लिए इतना परेशान था कि वो योगी के पास गया और उनसे गुहार लगाई कि वो उसका निकाह करवा दें। योगी से गुहार लगाने वाली खबर के बाद वो सुर्खियों में आ गया था। लोग उसके निकाह के लिए भगवान और अल्लाह से प्रार्थना कर रहे थे कि जितना जल्दी हो सके उसका निकाह हो जाए। लोगों की दुआ और मिन्नतों का ही परिणाम हे कि अब उसका निकाह 3 फीट की बुसरा बेगम से तय हो गया है। और आज बुधवाक को ही उसका निकाह बुसरा बोगम से होगा।
Kairana News: अजीम ने अपने निकाह के लिए खास शेरवानी सिलवायी है और उसको पहन कर ही वो बुसरा के साथ निकाह करने हापुड़ जा रहे है। उनके चेहरे पर शादी की खुशी आज छुपाए नहीं छुप रही है। जहां वो आज बुशरा बेगम से निकाह करेगा और अपनी नई जिन्दगी की तरफ दोनों मिलकर एक साथ कदमताल करेंगे। अजीम की शादी को लेकर उनके घर में उत्सव जैसा माहौल है, हर किसी के चेहरे पर उसकी शादी की खुशी साफ देखी जा सकती है।
ये भी पढ़ें…