Bihar Politics: पुलिस लाठीचार्ज की वजह से भाजपा नेता की मौत, तेजस्वी यादव ने आरोपों को नकारा

Bihar Politics
Bihar Politics: गुरूवार 13 जुलाई को बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने  नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ ‘विधानसभा मार्च’ का आहवान किया था। जिसमें भाजपा के नेताओं के साथ उनके कार्यकर्ताओं के ऊपर नीतीश की पुलिस ने लाठियां भांजी जिसकी वजह से भाजपा नेता की सिर पर भी पुलिस की लाठी लगी जिसके बाद उनके सिर से खून निकला।इशके बाद उनकी हालत खराब हो गयी उनको अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। खबर ये आ रही है कि बिहार भाजपा अब कल पूरे बिहार में काला दिवस मनाएगी।

सुशील कुमार मोदी: नीतीश के इशारे पर हुआ कत्ल

Bihar Politics: बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी पार्टी नेताओं के साथ घायल कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) पहुंचे। सुशील कुमार मोदी ने कहा, “एकदम शांतिपूर्ण प्रदर्शन था, बड़ी संख्या में महिलाएं थीं…कोई तोड़फोड़ नहीं, कोई पथराव नहीं इसके बावजूद जानबूझकर लाठीचार्ज किया गया है। ये सब नीतीश कुमार के इशारे पर हुआ है। इस पर हम सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह पर लड़ेंगे।”
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।