Bollywood: दिल्ली में आज एक-दूसरे के होंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, करीबी लोग करेंगे शरीक

Bollywood: बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई दिल्ली में शनिवार के दिन होने वाली है। इस खास दिन के लिए परिणीति चोपड़ा का मुंबई वाला घर भी सजकर तैयार हो चुका है। इधर, परिणीति चोपड़ा की सगाई को लेकर लोग भी काफी उत्सुक है। हर कोई इस सगाई से जुड़ी हर छोटी से बड़ी खबर पर निगाह गड़ाए बैठा है।

परिणीति चोपड़ा कथित तौर पर शनिवार को दिल्ली में AAP राजनेता और सांसद राघव चड्ढा संग सगाई कर रही हैं। इस सगाई में कई फिल्मी सितारे हिस्सा लेने वाले हैं। इनकी बहन प्रियंका चोपड़ा लंदन से दिल्ली पहुंच चुकी हैं।

उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। प्रियंका, परिणीति की शादी में शरीक होने के लिए दिल्ली पहुंची हैं। हालांकि, इस दौरान वह निक जोनस और मालती के बिना नजर आईं। परणिति चोपड़ा और राघव चड्डा की सगाई सिख रीति रिवाजों के साथ शाम चार बजे के बाद होगी।

समारोह की शुरुआत सुखमनी साहिब पंथ से होगी और फिर छः बजे अरदास होगी। इनकी सगाई में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी शामिल होंगे। मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट ड्रेस परणिति चोपड़ा अपनी सगाई में पहनेंगी।

परणिति की सगाई में इनके परिवार और कुछ करीबी लोगों के शामिल होने की चर्चा है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने परिणीति और राघव की सगाई को मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि ‘मैं परिणीति और राघव के लिए बहुत खुश हूं। हमारा आशीर्वाद उनके साथ है।’ राघव चड्डा की ओर से उनके परिवार वाले और करीबी लोग भी शामिल होंगे जिनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के शामिल होने की उम्मीद है। राघव चड्ढा फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा के डिजाइन किए गए ड्रेस में नजर आएंगे। वहीं कहा जा रहा है कि दोनों अक्टूबर के महीने में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Written By: Swati Singh

यह भी पढ़े..

IPL 2023: SRH VS LSG के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, किसके नाम दर्ज होगी जीत

The Kerala Story: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल संग देखी फिल्म, “मानवता के खिलाफ अघोषित आतंकवाद का एजेंडा है लव जिहाद”

 

By खबर इंडिया स्टाफ