Chandra grahan: विश्व समेत भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा ग्रहण, जानिए क्या करें और क्या न करें?

chandra grahan

Chandra grahan: 8 नवंबर, मंगलवार को चंद्र ग्रहण  विश्व के कई हिस्सों के साथ ही भारत के कई हिस्सों में हो गया। यह इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है जो भारत समेत दुनिया के विभिन्न देशों में नजर आ रहा है।

चंद्र ग्रहण लगने को वैज्ञानिक रूप से जहां अदभुत खगोलीय घटना माना जाता है वहीं धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण को भी शुभ और अशुभ भी माना जाता है। आपको बता दें कि  साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में कहां-कहां नजर आने वाला है, चंद्र ग्रहण लगने और समाप्त होने का समय क्या है?

Chandra grahan: भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

विशेषज्ञों के अनुसार यह चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वी क्षेत्रों में दिखाई देगा। रांची, पटना, गुवाहाटी, सिलिगुड़ी और कोलकाता के अलावा दिल्ली में भी चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा।

Chandra grahan: भारत के अलावा इन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण भारत के अलावा उत्तरी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश हिस्से, पेसिफिक, आर्कटिक, अंटार्कटिका, अटलांटिक और हिंद महासागर के क्षेत्रों दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण 2022 का सूतक काल

भारत में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा।  पंचांग के मुताबिक, चंद्र ग्रहण दोपहर बाद 2:39 बजे से शुरू हो गया है और इसका सूतक काल सुबह 5 बजकर 53 मिनट से शुरू हो चुका है।

वहीँ भारत में चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह करीब 9 बजकर 21 मिनट से शुरू हुआ था  और शाम को ग्रहण समाप्त होने के साथ 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा। शाम 6:19 तक चंद्र ग्रहण का 39 मिनट का पर्व काल रहेगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान ना करें ये काम

चंद्र ग्रहण का सूतक शुरू हो चुका है। परंतु भारत में इसका सूतक काल 9 बजकर 21 मिनट से शुरू हो चुका है। इस लिए यह जान लें कि इस दौरान क्या न करें। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। ग्रहण काल में तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए।

सूतक लगने से पहले ही तुलसी के पत्ते तोड़ लें, सूतक काल या ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने और पीने से परहेज करना चाहिए। इस दौरान किसी भी तरह की यात्रा करने से बचें, गर्भवती महिलाओं को ग्रहण और सूतक काल के दौरान विशेष रूप से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। गर्भवती महिलाओं को किसी भी परिस्थिति में ग्रहण देखने से बचना चाहिए। ग्रहण के दौरान सोने से मना किया जाता है।

ये भी पढ़ें…

Maharashtra News: वक्त पर नहीं जागे तो, तिरंगे मे चांद दिखाई देगा: केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल
Delhi: मुश्किलों में मनीष सिसोदिया, शराब घोटाले में दिनेश अरोड़ा ने की सरकारी बनने की पहल
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।