Maharashtra News: वक्त पर नहीं जागे तो, तिरंगे मे चांद दिखाई देगा: केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल

bageshwar dham and kapil patil

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के करीब शहर भिवंडी में 7 नवंबर को बागेश्वर धाम में एक कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में श्रद्धालूओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने विवादित बयान देते हुए कहा, कि वक्त पर जागे नहीं तो, तिरंगे मे चांद दिखाई देगा और यदि वक्त पर जागे तब चांद पर लहराएगा तिरंगा।

दरअसल, महाराष्ट्र के शहर भिवंडी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की कथा चल रही थी। उसी कार्यक्रम में केद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, कि “मैं हमेशा कहता हूँ कि जात, पात, धर्म, पंथ इससे उठकर अगर कोई है तो वह इंसानियत का धर्म है। फिर भी एक बात जरूर कहूंगा।

Maharashtra News: हम लोग हिंदुस्तान में रहते हैं। महाराज धीरेंद्र शास्त्री जी हमें जगाने आए हैं, हम अगर समय पर जाग जाएंगे तो अच्छी बात है। आगे विवादित बयान देते हुए, कहा कि वक्त पर जागे नहीं तो, तिरंगे मे चांद दिखाई देगा.. और यदि वक्त पर जागे तब चांद पर लहराएगा तिरंगा।

Maharashtra News: आपको बता दें, कि कपिल पाटिल लोकसभा भिवंडी से  सन 2014 से लगातार लोकसभा सदस्य  हैं और अब केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री हैं। पाटिल यहां कार्यक्रम में श्राद्धालूओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कपिल पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पार्टी के बारे में नहीं सोचते, वो तो देश के हर व्यक्ति के बारे में सोचते हैं।

ये भी पढ़ें..

NIA Big Expose: भारत पर हमला करवाने की फिराक में दाऊद, पाकिस्तान से दुबई के रास्ते मुंबई भेजे जा रहे पैसे

Up News: बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट, मृतक के घर में ही प्रेमी करता था नौकरी

 

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।