Delhi MCD Election: आम आदमी पार्टी विधायक गुलाब सिंह यादव की आपियों ने की पिटाई, वहीं केजरीवाल ने कहा “ये है भाजपा की मनोहर कहानियाँ”

Delhi MCD Election

Delhi MCD Election: आम आदमी पार्टी विधायक गुलाब सिंह यादव की आपियो ने की पिटाई, वहीं केजरीवाल ने कहा “ये है भाजपा की मनोहर कहानियाँ”…   देश में इन दिनों चुनावों की सरगर्मियां हैं, हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के अलावा भी देश के केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में एक महत्वपूर्ण चुनाव होने वाला है।

Delhiयह दिल्ली का MCD चुनाव है जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। चुनावी सरगर्मियों के बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है… जिस भ्रष्टाचार विरोधी होने की कसमें केजरीवाल अब तक खा रहे थे वही केजरीवाल की आप पार्टी अब ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार, झूठ और धोखे में डूब चुकी है…

पहले तो सिर्फ भाजपा आप पार्टी और केजरीवाल की हरकतों का सबूत दे रही थी लेकिन अब तो उनकी ही पार्टी के विधायक उनकी पोल खोलते नज़र आ रहे है। टिकट वितरण को लेकर आम आदमी पार्टी में भारी बवाल मचा हुआ है।

Delhi MCD Election: आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किस तरह चुनाव दर चुनाव टिकट बेचने का गोरखधंधा चला रहे हैं यह अब किसी से छिपा नहीं है। केजरीवाल लाख कहते रहें आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं है। लेकिन लोग यह जान गए हैं कि आम आदमी पार्टी में पैसे लेकर टिकट बेचने की रीत पुरानी है….

बवाल का आलम कुछ ऐसा था कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने ही विधायक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। और जी पिट रहा है वो आप का ही विधायक है और इनका नाम है गुलाब सिंह यादव….. दिल्ली नगर निगम चुनावों में पैसे लेकर टिकट बेचने के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी विवादों की चक्की में इस कदर पिस रही है की अब उनके खुद के विधायक ही बागी हो गए हैं….

आप के विधायकों ने गुलाब सिंह यादव को लोगो ने लातों की बरसात की तो किसी ने घूंसों की तो किसी ने गालियों की। विधायक के लिए दुश्वारी इस कदर बढ़ गई है कि उन्हें अपनी जान बचाना तक मुश्किल हो गया। विधायक अपनी जान बचाने के लिए कई सौ किलोमीटर की रफ्तार में गली में दौड़ लगाने पर अमादा हो गए। इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है…

लेकिन, ये कोई नयी बात नहीं है केजरीवाल हमेशा से ही अपनी और अपनी पार्टी की किरकिरी खुद करवाते है…..वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक खुद को बचाने के भाग रहे हैं, जबकि कुछ लोग न उनका पीछा किया… इस दौरान कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की की और आप विधायक के कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारे।

Delhi MCD Election: आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव को पार्टी कार्यकर्ताओं ने टिकट बेचने के आरोप में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पार्टी कार्यकर्ताओं के आक्रोश का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि वो विधायक को मरने मारने पर उतारू हो गए थे।

इस बीच कई कार्यकर्ता सीएम केजरीवाल के खिलाफ भी अपना रोष जाहिर करते हुए नजर आए। लेकिन आपको याद होगा की ऐसा ही कुछ बवाल पीछे कुछ समय से हो रहा है… और आप पार्टी पर लगातार कैश फॉर टिकट’ के चलते निशाने पर है।

दिल्ली नगर निगम का टिकट न मिलने से नाराज हसीब उल हसन शास्त्री पार्क इलाके में टावर पर चढ़ गए थे, आरोप लगाया कि टिकट के तीन करोड़ रुपये मांगे गए थे, जो उसके पास नहीं थे, इसलिए उसे टिकट नहीं मिला।

Delhi MCD Election: एंटी करप्शन ब्यूरो ने आप विधायक के पीए विशाल पांडेय और रिश्तेदार शिव शंकर पांडेय व ओम सिंह को गिरफ्तार किया है। इन तीनों पर एक महिला से पार्षद का टिकट दिलाने के लिए 90 लाख रुपये मांगने का आरोप है। अब ये एक दो मामले होते तो समझ भी आता लेकिन यहाँ तो फेहरिस्त ही इतनी लम्बी है…..

अब इस मामले में बीजेपी दिल्ली ने यह वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, “पिट गए AAP के विधायक जी। आम आदमी पार्टी विधायक गुलाब सिंह यादव को टिकट बेचने के आरोप में आप कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ा करके पीटा। केजरीवाल जी, ऐसे ही AAP के सभी भ्रष्टाचारी विधायकों का नंबर आएगा।”

इससे पहले बीजेपी ने एक स्टिंग वीडियो सोमवार को जारी किया, जिसमें उत्तर-पश्चिम दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की एक पूर्व कार्यकर्ता ने आप पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए टिकट बेचने का आरोप लगाया है।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) पर टिकट बेचने के आरोप से जुड़ा एक स्टिंग वीडियो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कीमनोहर कहानियांहैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता में स्टिंग का कथित वीडियो प्रसारित कर आरोप लगाया कि आप और इसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार में गहराई तक शामिल हैं।

केजरीवाल के टिकट देने के नाम पर पैसे लेने की लिस्ट बड़ी लम्बी है… साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिम दिल्ली सीट से आप प्रत्याशी बलबीर जाखड़ के बेटे ने दावा किया था कि उनके पिता ने टिकट के बदले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 6 करोड़ रुपए दिए हैं।

Delhi MCD Election: टिकिट बेचने को आरोप केजरीवाल और उनकी पार्टी पर कई बार लगे है  और आरोप लगाने वोले भी उनके अपने ही नेता होते है। ऐसा ही एक आरोप आप विधायक एनडी शर्मा ने भी लगाया था। उन्होंने कहा था कि  दिल्ली के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने बदरपुर विधानसभा का टिकट 21 करोड़ रुपये में राम सिंह नेता जी को बेचा है।

द्वारका से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक आदर्श शास्त्री ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 10 से 20 करोड़ रुपए लेकर दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट बेचने का गंभीर आरोप लगाया था….

गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को वोट डाले जाएँगे। 7 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएँगे। बीजेपी ने 21 नवंबर 2022 को एक स्टिंग के जरिए खुलासा किया था कि आप नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ता बिंदू श्रीराम से एमसीडी चुनावों में टिकट देने के बदले 80 लाख रुपए की माँग की थी।

आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी पर भी कमलानगर वार्ड नंबर 69 सीट से टिकट के बदले गोपाल खारी नाम के शख्स से 90 लाख रुपए लेने का आरोप है। इस मामले में ACB तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है।

ये भी पढ़ें…

Kerala High Court: मुस्लिमों ने नाबालिग पत्नी से संबंध बनाया तो लगेगा पॉक्सो एक्ट
Satendra Jain Massage Video: सतेंद्र जैन की बड़ी मुश्किलें, मालिश करने वाला निकला रेपिस्ट, पोक्सो एक्ट के तहत काट रहा है सजा
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।