मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार: भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग समेत 18 नेताओं कैबिनेट मंत्री पद की ली शपथ, शिवराज सिंह ने दी बधाई

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार: भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग और अन्य पार्टी विधायकों ने भोपाल में मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। कुल 28 भाजपा नेता मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। प्रधुम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग समेत 18 नेता कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 6 नेता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 नेता राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। मंत्रीमंडल विस्तार के बाद प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सीएम मोहन यादव को बधाई दी।

शिवराज सिंह चौहान: पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में…

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार: इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल विस्तार के संदर्भ में कहा कि “आज सुशासन दिवस पर, अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मध्य प्रदेश सरकार की नई सरकार पूरा आकार ले रही है और आज मंत्री मंडल शपथ ग्रहण करेगा।…मुझे विश्वास है कि आज जो सरकार पूरा आकार ले रही है वह पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए काम करेगी…”

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार: जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों का रखा गया ध्यान

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार से पहले डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा राजभवन पहुंचे। जिसके बाद  मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल का विस्तार की प्रक्रिया दोपहर करीब 3.30 बजे शुरू हुई। भाजपा हाईकमान से सीएम मोहन यादव की कई दौर की चर्चा हुई  उसके बाद मंत्री बनाए जाने वाले चेहरे तय किए गए। इस विस्तार में लोकसभा चुनाव को दृष्टि में रखते हुए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब कई नेताओं को मंत्री बनाया गया।

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार में विधायक राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार और नरेन्द्र शिवाजी पटेल को राज्य मंत्री बनाया गया हैं।राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का दायित्व भूतपूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल गौर की पुत्री कृष्णा गौर के साथ ही धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लखन पटेल, नारायण सिंह पवार को सौंपा गया हैं।

 कैबिनेट मंत्री पद के रूप में शपथ लेने वाले नेता

कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, राव उदय प्रताप सिंह, विजय शाह, संपतिया उइके, तुलसीराम सिलावट, एंदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नागर सिंह चौहान, नारायण सिंह कुशवाह, प्रद्युमन सिंह तोमर, राकेश शुक्ला,चेतन काश्यप, इंदर सिंह परमार को कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

ये भी पढ़ें…

Divine Spiritual Festival: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव में हुए शामिल
Aligarh: मुंह दिखाई में राधा अत्री ने मांग ली सड़क, एमएलसी ने कर दी 500 मीटर बनवाने की घोषणा
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।