मणिपुर: प्रदर्शनकारी महिलाओं और पुलिस के बीच झड़प, महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में हुई 5वीं गिरफ्तारी

मणिपुर

मणिपुर: मणिपुर में महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वीडियो में दिख रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बता दें कि इस वीडियो के सामने आने के बाद पीएम मोदी ने इसकी निंदा करते हुए इस घटना को शर्मनाक बताया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया था कि इस घटना में जितने भी आरोपी शामिल हैं। उन्हें जल्द ही पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। बाद में सूबे के मुख्यमंत्री ने पुलिस को इन आरोपियों को गिरफ्तार करने और पूरे मामले की जांच करने के आदेश भी दिए थे।

टायर जलाकर की आगजनी कोशिश

मणिपुर: इस घटना को लेकर शनिवार को महिलाओं ने इंफाल के गारी इलाके में जोरदार प्रदर्शन किया उन्होंने टायर जलाकर की आगजनी कोशिश इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हुई फिलहाल हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शकारियों को खदेड़ दिया है। इलाके में पुलिस और आर्मी मार्च कर रही है। एक दिन पहले भी इस घटना के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए थे। इतना ही नहीं गुस्साई भीड़ ने शुक्रवार को एक आरोपी का घर भी जला दिया था।

मणिपुर: पुलिस अब तक 5 लोगों को पकड़ चुकी है। जानकारी के मुताबिक महिलाओं से दरिंगदी का वीडियो 19 जुलाई को सामने आया था। इसके 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों हुइरेम हेरादास, अरुण सिंह, जीवन इलांगबाम और तोम्बा सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। सभी थॉउबल जिले के ही रहने वाले हैं।अब पुलिस ने शनिवार को पांचवें आरोपी नोंगपोक सेकमाई अवांग लीकाई के रहने वाले युमलेम्बम नुंगसिथोई मेटेई (19 वर्ष) को अरेस्ट कर लिया है।

मैतेई लोगों को मिजोरम छोड़ने की धमकी

मणिपुर: मिजोरम में भी महिलाओं से दरिंदगी की घटना को लेकर भारी आक्रोश है। इस बीच पूर्व उग्रवादियों के एक संगठन ने कहा कि इस घटना से मिजो युवाओं में बहुत आक्रोश है। ऐसे में बेहतर होगा कि मणिपुर से आए मैतेई लोग राज्य छोड़कर चले जाएं। वहीं इस मामले में अब तक 5 आरोपियों की गिफ्तारी हो चुकी है।

भीड़ ने फूंका आरोपी का घर

मणिपुर: बताया जा रहा है कि अचानक आई भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करवा दिया। सच कहा जाए तो मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई ज्यादती के बाद पूरे देश में गुस्सा उबल रहा है। इस बर्बरता ने देश के तमाम लोगों को गुस्से की रस्सी में जकड़ लिया है। लोग खुलकर महिलाओं के कसूरवारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस चला रही है सर्च ऑपरेशन

मणिपुर:महिलाओं से दरिंदगी का वीडियो वायरल होने के बाद जब ये खबर पूरे देश में फैल गई तो गुस्साए लोग थौबाल जिले के याइरीपोक गांव में इकट्ठा होने लगे। आरोपी उसी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। थोड़ी देर तक तो सब आपस में बात करते रहे और फिर देखते ही देखते सारे के सारे नारे लगाते हुए आरोपी हुइरेमदास मैतेई के घर को आग के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस के आला अफसरों ने मुख्य आरोपी के घर को जलाए जाने की पुष्टि की है। पुलिस के कहना है कि महिलाओं को नंगा घुमाने के मामले में कुछ और आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मणिपुर: पुलिस की कई टीमें दिन रात हर उस जगह छापामारी कर रही हैं। जहां उन्हें किसी आरोपी के छुपे होने की इत्तेला मिलती है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं और पुलिस की तरफ से दावा किया जा रहा है। कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। क्योंकि वायरल वीडियो से आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़े…

Ashok gehlot:राजेंद्र गुढ़ा बरखास्तगी पर बोले गहलोत ‘ये हमारी पार्टी का अंदरूनी मामला’ वहीं मणिपुर पर मोदी सरकार को घेरा
Love Story:प्यार के चक्कर में इलेक्ट्रीशियन प्रेमी कर देता था पुरे गाँव की बत्ती गुल, बेहद फिल्मी है दोनों की शादी की कहानी

By Keshav Malan

यह कलम दिल, दिमाग से नहीं सिर्फ भाव से लिखती है, इस 'भाव' का न कोई 'तोल' है न कोई 'मोल'