MP Election 2023: I.N.D.I.A गठबंधन में पड़ गई दरार, कमलनाथ ने कहा-“अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश…” वहीं अखिलेश ने लगाया विश्वासघात का आरोप

MP Election 2023
MP Election 2023: लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखकर विपक्षीय पार्टियों ने एक गठबंधन बनया था जिसमें कांग्रेस और सपा दोनों ही शामिल थी। इनका केवल एक ही मकसद था कि पीएम मोदी को कैसे भी सत्ता से हटाया जाए। लेकिन, एमपी चुनाव के दौरान कमलनाथ के एक बयान ने गठबंधन (I.N.D.I.A) की एकता की नींव हिला दी है। जब पत्रकारों ने आगामी विधानसभा चुनाव पर मध्य प्रदेश के पूर्व CM और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से सवाल पूछ तो उन्होंने जबाव में कहा कि “माहौल बहुत अच्छा है। लोग हमें फोन कर रहे हैं और बता रहे हैं कि लोगों में उत्साह है। हम उम्मीद से भी बेहतर संख्या से जीतेंगे.. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कांग्रेस पर ‘विश्वासघात’ के आरोपों पर मध्य प्रदेश के पूर्व CM और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, “अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश…”

 अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए साधा कमलनाथ पर निशाना

MP Election 2023: कमलनाथ के इस बयान के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मन में भी कांग्रेस के प्रति खटास साफ-साफ नजर आ रही है। उन्होंने भी मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा, “कांग्रेस को जब समर्थन की जरूरत थी उस समय समाजवादी पार्टी ने उसका समर्थन किया… जिस समय कांग्रेस के नेताओं से बात हुई उस समय मैंने कहा था कि जो हमसे सहयोग लेना चाहो ले लो, हम भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे। उस समय रात 1 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई।”

अखिलेश यादव ने लगाया विश्वासघात का आरोप

MP Election 2023: आपको बता दें कि सपा एमपी विधानसभा 2023 में कांग्रेस से गठबंधन करना चाहती थी लेकिन एमपी कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ ने गठबंधन धर्म निभाने से मना कर दिया। इस वजह से सपा अखिलेश यादव काफी आहत नजर आए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि “कांग्रेस ने हमें धोखा दे दिया है। बैठक के बाद हमें आश्वासन दिया गया कि विधानसभा चुनाव में हमें लगभग 6 सीटें दी जा सकती हैं लेकिन जब कांग्रेस की सूची आई तो हमारी जीती हुई सीटों पर भी उन्होंने प्रत्याशी घोषित कर दिया। मजबूरी में समाजवादियों को अपने मजबूत क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझते हुए चुनाव लड़ाना पड़ रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी केवल उन्हीं सीटों पर लड़ेंगे जहां हमारा संगठन है और जहां से हम भाजपा को हराना चाहते हैं।”

MP Election 2023: भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गठबंधन एकता पर साधा निशाना

गठबंधन में आयी दरार के बाद भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा “क्या I.N.D.I गठबंधन है ! Akhilesh ji किसी को छुटभैया नेता कहते है तो Kamal Nath कहते है “*”Are bhai chhodo Akhilesh Vakhilesh’*…”
निकाह से पहले ही तीन तलाक़ !
ये भी पढ़ें…
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।