Nuh Violence: हरियाणा सरकार के आदेश पर नूंह हिंसा के दोषियों की अवैध संपत्तियों पर चल रहा है बुलडोजर, वहीं गृहमंत्री अनिल विज का बयान- ‘हिंसा के पीछे सोची समझी साजिश’

Nuh Violence

Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई यानी सोमवार को ‘बृज मंडल धार्मिक यात्रा’  के दौरान हिंसा भड़की थी। दोनों समुदायों के बीच भीषण टकराव हुआ था। हिंसा की आग में दोनों समुदायों के घर झुलसे थे और अब हरियाणा सरकार ने हिंसा करने वाले लोगों की पहचान करके उनके अवैध धरों और दुकानों पर योगी के बुलडोजर की तर्ज पर खट्टर सराकर ने बुलडोजर चलाने का निर्णय लिया जिसके बाद नूंह इलाके में स्थित एसकेएम मेडिकल काॅलेज के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की कार्यवाही कर रहे है। नूंह के जिला नगर योजनाकार ने बताया कि नलहर रोड पर अवैध रूप से बनी 45 से अधिक व्यावसायिक दुकानों को तोड़ा जा रहा है।  वहीं गृहमंत्री अनिल विज ने हिंसा के पीछे सोची समझी साजिश बताया और साथ ही कहा कि दौषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेंगे।

SDM अश्विनी कुमार: बुलडोजर की कार्यवाही सीएम के आदेश पर हो रही है

हरियाणा प्रशासन द्वारा नूंह जिले में एसकेएम सरकारी मेडिकल कॉलेज के पास अवैध निर्माण को ध्वस्त करने पर SDM अश्विनी कुमार ने कहा कि “ऐसा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के निर्देश पर किया गया है। अतिक्रमण 2.5 एकड़ में फैला हुआ था…यह सब अवैध निर्माण था। पता चला है कि इनमें से कुछ लोगों की हाल में हुई झड़पों में भी संलिप्तता थी।”

 

गृह मंत्री अनिल विजय: हिंसा के पीछे एक बड़ा गेम प्लान

Nuh Violence:  हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विजय ने नूंह हिंसा को लेकर कहा कि “इसके पीछे एक बड़ा गेम प्लान है। लोग मंदिरों के बगल की पहाड़ियों पर चढ़ गए, उनके हाथों में लाठियां थीं और प्रवेश बिंदुओं पर इकट्ठा हो गए, यह सब एक उचित योजना के बिना संभव नहीं है। गोलियां चल रही थीं, कुछ लोगों ने हथियारों का भी इंतजाम कर रखा था। ये सब एक योजना का हिस्सा है। गहन जांच किए बिना हम किसी शीघ्र निष्कर्ष पर नहीं पहुंचेंगे। हालात सुधरने के बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।”

Nuh Violence: गृह मंत्री अनिल विज- अब तक 102 FIR, 202 लोग गिरफ्तार

गृह मंत्री ने आगे कहा कि “कुल 102 FIR दर्ज की गई हैं। 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 80 लोग एहतियातन हिरासत में हैं। हमें जानकारी मिल रही है कि गोलीबारी की घटनाएं पूर्व नियोजित थीं…छतों पर पत्थर जमा किये गए थे और लोगों ने पहाड़ियों पर जाकर गोलीबारी की। हम जानकारी एकत्र कर रहे हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर हम बुलडोजर चलाएंगे। हम जांच करेंगे कि क्या घटना के संबंध में कोई पूर्व इनपुट था।”

ये भी पढ़ें…

Haryana Nuh Clash: जानें कैसे 3 साल की बेटी संग जान बचाकर निकलीं महिला जज,पढ़े पूरी रिपोर्ट
Nuh Violence: नूंह हिंसा में कौन शामिल मोनू मानेसर या मामन खान,मानेसर ने उठाई उंगली, जानिए इसके पीछे कौन
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।