UP Budget 2024: यूपी विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेंद्र खन्ना ने किया पेश, अखिलेश यादव ने बजट को लेकर किया बड़ा दावा

UP Budget 2024

UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट पेश किया। उन्होंने कहा, “वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए उत्तर प्रदेश का 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए है। इसमें 24 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं लाई गई हैं। डार्क जोन में नए निजी ट्यूबवेल कनेक्शन देने पर लगी रोक हटा दी गई है, जिसका सीधा लाभ करीब एक लाख किसानों को मिला… वर्ष 2023-2024 में अक्टूबर 2023 तक करीब 37 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में वर्ष 2022-2023 के लिए लगभग 10 लाख बीमित किसानों को अक्टूबर 2023 तक 831 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लगभग 63,000 करोड़ रुपए की राशि खातों में हस्तांतरित की गई।

UP Budget 2024:वित्त मंत्री सुरेश खन्ना- इन सात सालों में गन्ना किसानों को सबसे ज्यादा भुगतान…

UP Budget 2024: उन्होंने आगे कहा कि “दिसंबर 2023 तक 2 करोड़ 62 लाख किसानों को डीबीटी के माध्यम से दी गई… वर्तमान सरकार द्वारा वर्ष 2017 से 29 जनवरी 2024 तक लगभग 46 लाख गन्ना किसानों को 2.33 लाख करोड़ रुपए से अधिक का रिकॉर्ड गन्ना मूल्य भुगतान किया गया। मूल्य भुगतान पिछले 22 वर्षों में 2.1 लाख करोड़ रुपए के संयुक्त गन्ना मूल्य भुगतान से 20,274 करोड़ रुपए अधिक है…”

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: आज का बजट प्रभू श्रीराम को समर्पित…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हमारी सरकार का ये आंठवा बजट है… प्रत्येक बजट में हमने अपनी किसी थीम को लेकर प्रदेश के लोकमंगल के लिए उस बजट को प्रस्तुत किया है। हमारा पहला जो बजट था… वह प्रदेश के किसानों को समर्पित था… आज का जो बजट है वह प्रभु श्री राम को समर्पित करते हुए लोकमंगल की भावना को समर्पित किया गया है…”

 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव: बजट को लेकर योगी सरकार को दी थी नसीहत

UP Budget 2024: वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश बजट 2024 को लेकर कहा, “भाजपा की सरकार हर बार ये दावा करती है कि सबसे बड़ा बजट आ रहा है… बजट काम का आना चाहिए, बजट केवल नाम का नहीं आना चाहिए। हमें उम्मीद है कि किसान की आय दोगुनी का, बेरोजगार जवान के रोजगार और उत्तर प्रदेश की जनता की सुरक्षा का बजट आएगा।”

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।