UP News: शुक्रवार 7 अप्रैल को यूपी के कोशांबी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ‘कोशांबी महोत्सव’ का आगाज करने पहुंचे। गृह मंत्री शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए गाधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “लोकतंत्र खतरे में नहीं बल्कि आपका परिवार खतरे में हैं।” इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।
गृह मंत्री अमित शाह: लोकतंत्र को जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण के तीन…
गृह मंत्री शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “सोनिया जी हों, राहुल जी हों या कोई भी हों मोदी जी को गाली गलोज के कीचड़ के अंदर कमल को और मजबूत कर खिलाया है। यह कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में। लोकतंत्र खतरे में नहीं बल्कि आपका परिवार खतरे में हैं। आपने इस लोकतंत्र को जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण के तीन नाखूनों में घेर कर रखा था।”
UP News: अमित शाह- आजादी के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ
उन्होंने आगे कहा कि “अभी हाल ही में राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द हुई है। आजादी के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि देश के बजट सत्र में चर्चा करे बिना संसद समाप्त हो गयी हो। महज इस कारण से कि राहुल गांधी को अयोग्य घोषिच कर दिया गया हो। राहुल गांधी इस सदस्यता को चुनौती दें। आपने संसद के वक्त को बली चढ़ा दिया।”
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah at UP’s Kaushambi speaks on disqualification of Rahul Gandhi as MP and Congress protest against it by wearing black coloured attire in Parliament pic.twitter.com/kbMOIjrvLZ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 7, 2023
शाह: मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा 300 पार
अमित शाह ने आगे ये भी कहा कि “राहुल बाबा चाहे तो विदेशों में जाकर कितनी भी गाली दें। लंकिन, इस बार फिर एक बार मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा 300 के पार जाएगी और तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे।”
ये भी पढ़ें…