Women Resrvation Bill: महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में पेश, अधीर रंजन ने भाजपा पर साधा निशाना,कहा-“बिल सिर्फ चुनावी जुमला” तो वहीं जेपी नड्डा का पलटवार

Women Resrvation Bill

Women Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग हुई और दो तिहाई बहुमत से बिल पास हो गया है। पक्ष में 454 वोट पड़े। विरोध में केवल दो वोट पड़े। AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी के साथ ही उनकी पार्टी के सांसद ने भी विपक्ष में वोट डाला था। जिसके बाद आज गुरूवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा में बिल पेश किया। अधीर रंजन चौधरी ने बिल को ‘चुनावी जुमला’ बताया तो वहीं जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर पलटवार किया हैं।

अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Women Reservation Bill: लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “2014 में भाजपा ने अपनेने संकल्प पत्र में यह सुनिश्चित किया था कि वे महिला आरक्षण बिल लाएंगे लेकिन इसमें 10 साल लग गए… यह सिर्फ चुनावी जुमला है क्योंकि सरकार को बखूबी पता है कि यह अभी लागू नहीं होगा, यह जनगणना और परिसीमन के बाद लागू होगा और यह कब की जाएगी इसकी जानकारी नहीं है। आप सपना दिखातें हैं लेकिन सपने को साकार करने के लिए रास्ता नहीं दिखातें।”

 

राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा: आज बिल पास हो गया तो 2029 में 33 फीसदी महिलाएं सांसद

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल लागू होने में देरी क्यों? आरक्षण बिल में कुछ महिलाओं को आरक्षण क्यों नहीं? विपक्ष के इन सवालों पर राज्यसभा में बीजेपी सांसद जेपी नड्डा ने जवाब देते हुए कहा किमहिलाओं को किस सीट पर रिजर्वेशन मिले, किस सीट पर नहीं मिलना चाहिए? ये फैसला सरकार नहीं कर सकती और इसका फैसला आयोग करेगा। इससे पहले जरूरी है कि पहले जनगणना होनी चाहिए, परिसीमन आए। इसलिए आज बिल पास होने के बाद 2029 में 33 फीसदी महिलाएं सांसद बन कर आ जाएंगी और अगर ये बिल आज पास नहीं होता है तो 2029 में भी 33 फीसदी महिलाएं सांसद नहीं बन पाएंगी।”

राज्यसभा में जेपी नड्डा: हमारा नजरिए बेचारा, अबला नारी जैसा कभी…

Women Reservation Bill: राज्यसभा में बीजेपी सांसद जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि ’21वीं सदी महिलाओं की है. हमें खुशी है कि भारत की महिलाएं खुद को लीडिंग रोल में लेकर आई हैं। बहुत से ऐसे देश हैं जिन्होंने महिलाओं को वोटिंग राइट्स देने के लिए लंबा संघर्ष किया था। हमारा नजरिए बेचारा, अबला नारी जैसा कभी नहीं रहा। हमने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर हम महिलाओं को सम्मान देने का काम कर रहे हैं। 

जेपी नड्डा: महिलाओं में डिसीजन मेकिंग कैपेसिटी पुरूषों से ज्यादा..

Women Reservation Bill: उन्होंने आगे कहा कि “रिसर्च ने ये बताया है कि महिलाओं में डिसीजन मेकिंग कैपेसिटी ज्यादा होती है।रिसर्च ये भी बताती है कि नशा के खिलाफ महिलाओं ने आवाज उठाई है,जहां महिलाएं लीड रोल में हैं वहां करप्शन कम होता है।ऐसा नहीं है कि मैं पुरुषों के खिलाफ बोल रहा हूं।”

 राज्यसभा में नड्डा: हमने नारी को शक्ति के रूप में देखा है, देवी के रूप में देखा

Women Reservation Bill: राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने कहा कि “9 साल में महिलाओं के लिए किए गए कार्यों के लिए सरकार को धन्यवाद देता हूं. नारी शक्ति वंदन ये शब्दावलि महिलाओं को समाज देखने के दृष्टिकोण को स्पष्ट करता है. भारतीय संस्कृति में महिलाओं का बहुत बड़ा स्थान रहा है. हमने नारी को शक्ति के रूप में देखा है, देवी के रूप में देखा है।”

कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन: क्या महिला आरक्षण आपका सिर्फ एक चुनावी झुनझुना है?

Women Reservation Bill: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा किआप महिलाओं के अधिकारों की बात करते हैं लेकिन जब नए संसद भवन का उद्घाटन हुआ तो देश की महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं बुलाया गया। महिलाओं को अधिकार देने के लिए आपने जो जनगणना और परिसीमन की बाधा लगाई है वो क्यों है, क्या महिला आरक्षण आपका सिर्फ एक चुनावी झुनझुना है?”

उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तानी पुरुष डबल स्टेंडर्ड का है। एक तरफ तो वह महिलाओं को ऊंचे आसन पर बिठाता है लेकिन जब उसे सम्मान देने की बात आती है तो पीछे हट जाता है जैसे कि आपने राष्ट्रपति द्रौपदी को उद्घाटन समारोह में बुलाकर किया।”

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल: लोकसभा और देश की सभी राज्य विधानसभाओं में 1/3 सीटें होंगी आरक्षित 

Women Reservation Bill: राज्यसभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिला आरक्षण बिल पेश करते हुए कहा कि “मैं आज जो संविधान संशोधन विधेयक लेकर आया हूं, उसके माध्यम से अनुच्छेद 330, अनुच्छेद 332 और अनुच्छेद 334 में एक खंड जोड़ा जाएगा। जिसके माध्यम से लोकसभा और देश की सभी राज्य विधानसभाओं में 1/3 सीटें आरक्षित की जाएंगी। यह एक बड़ा कदम है।”

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल: बिल के तहत एससी-एसटी महिलाओं को भी आरक्षण मिलेगा

Women Reservation Bill: राज्यसभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आगे कहा कि “यह आरक्षण ऊर्ध्वाधर के साथ-साथ क्षैतिज भी है। इसके तहत एससी-एसटी महिलाओं को भी आरक्षण मिलेगा। इसलिए जनगणना और परिसीमन महत्वपूर्ण हैं…जैसे ही विधेयक पारित होगा, जनगणना और परिसीमन होगा। यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है। कौन-सी सीट महिलाओं को जाएगी, ये परिसीमन आयोग तय करेगा।”

राज्यसभा सांसद पी. टी. उषा: यह महिलाओं के लिए असल में है ‘अमृतकाल’

 

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा सांसद पी. टी. उषा ने कहा कि यह महिलाओं के लिए असल में ‘अमृतकाल’ है और हमें सम्मानित महसूस हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि यह राज्यसभा से भी पारित होगा।”

ये भी पढे़ं…
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।