Pakistan News: विधवा हिंदू महिला के साथ हुई इस दरिंदगी की खबर ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समाज के अंदर भय पैदा कर दिया है। इस हिंदू महिला का कत्ल इस बेरहमी से किया गया, कि पहले गला काटा, फिर स्तन काटे और फिर उधेड़ डाली चमड़ी। इस कदर की गई हत्या को सुनकर हर कोई सन्न रह गया।
इस जघन्य अपराध की आवाज पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर गूंज रही है। जिसके बाद से अल्पसंख्यक हिंदू समाज मामले को उठाते हुए गुस्से का प्रदर्शन कर रहा है। आपको बता दें, कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ ऐसी हैवानियत भरी यह पहली घटना नहीं है। अक्सर ऐसी घटनाऐं लगातार देखने को मिलती रहती हैं।
पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदुओं को आये दिन निशाना बनाया जाता है। इससे पहले भी अक्टूबर 2022 को पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के कलात कस्बे में अल्पसंख्यक समुदाय की एक महिला की अस्थियों को अपवित्र करने का मामला भी सामने आया था। इसे लेकर हिंदू समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था।
क्या है पूरा मामला?
Pakistan News: मामला पाकिस्तान के सिंध प्रांत के संघार की 40 वर्षीय दया भील नाम की विधवा हिंदू महिला का कत्ल कर दिया। जिसमें पता चला, कि दया की सिर कटी लाश बरामद की गई है। उसके चेहरे की चमड़ी उधेड़ दी गई है। किसी धारदार हथियार से महिला के स्तन भी काट दिए गए हैं। साथ ही उसके पूरे शरीर पर जगह-जगह कट और चमड़ी छीलने के निशान भी मिले हैं। मृतक महिला दया भील के 4 बच्चे हैं। उनका कहना है, कि उनकी या उनकी मां की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।