72 Hoorain: ट्रेलर के बाद बढ़ी इस फिल्म की मांग, क्यों सेंसर बोर्ड ने दी सफाई पढ़िए पूरी रिपोर्ट

hoorain

72 Hoorain: फिल्म 72 हूरे सिनेमाघरों में रिलीज भी नहीं हुई है और रिलीज होने से ही पहले यह फिल्म विवादों में शामिल हो गई है। फिल्म के मेकर्स ने सेंसर बोर्ड पर आरोप लगाते हुए कहा है कि फिल्म के ट्रेलर को सर्टिफिकेट नहीं मिला है। जिसके बाद ट्रेलर को डिजिटल प्लैटफॉम पर रिलीज किया। इसी के चलते सेंसर बोर्ड ने सफाई भी दी है। सेंसर बोर्ड ने सफाई देते हुए कहा था कि 72 हूरे फिल्म के ट्रेलर को रिजेक्ट नहीं किया बल्कि फिल्म को ‘ए’ केटेगिरी का सर्टिफिकेट दिया गया था।

लोगों को 72 हूरे फिल्म का बेस्रबी से इंतजार है, जो थिएटर में 7 जुलाई को रिलीज होगी। आपको बता दें कि यह फिल्म हिंदी के अलावा अन्य 10 भाषाओं में रिलीज होगी। अंग्रेजी, बंगाली, भोजपुरी, कन्नड़, कश्मीरी, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल, तेलुगू। इस फिल्म के निर्देशक पूरन सिंह चौहान है। ट्रेलर के रिलीज होने से फिल्म अब विवादों में शामिल हो गई है। और कहा जा रहा है कि इस फिल्म का कंटेट एक विशेष समुदाय के धार्मिक लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है।

आतंकवादी करते है मासूमों का ब्रेनवॉश

72 Hoorain: इस फिल्म में आतंकवाद के खिलाफ दिखाया  गया है कि कैसे आतंकवादी मासूम लोगों का ब्रेनवॉश करते है और उन्हें गलत रास्ता दिखाते है कि दहश्त  और आतंकवाद फैलाने से जन्नत मिलती है और साथ ही जन्नत में 72 हूरे भी मिलती है।

कौन होती है हूर और कैसे मिलती है?

72 Hoorain: आपको बताते है 72 हूरों का क्या मतलब है? 72 हूर कर्बला के 72 लड़कियां है। इस्लाम में हूर का मतलब यह है कि यदि आप अपनी जिंदगी खुदा की खिदमत में लगा दें या अपनी जिंदगी कुर्बान कर दे तो जन्नत मिलती है। जन्नत वह स्थान है जहां जिंदगी के सारे कष्ट खत्म हो जाते है। और सिर्फ सुख की प्राप्ति होती है। जो इंसान मरने के बाद जन्नत जाता है, उसे जन्नत में 72 हूरे दी जाती है। हूर एक अत्यधिक सुंदर युवा स्त्री है। यह भी कहा जाता है कि हूर का मुख दर्पण से भी अधिक चमकदार होता है, और हूर के गाल में कोई भी अपना प्रतिबिंब देख सकता है और उनकी हड्डियों के द्रव्य आंखों से दिखाई देते है।

ट्रेलर से बढ़ी फिल्म की मांग और कितने थिएटर में होगी रिलीज

72 Hoorain: इस फिल्म के निर्माता गुलाब सिंह तंवर ने कहा है कि यह फिल्म 500 थिएटर में रिलीज होगी। ट्रेलर आने के बाद और लोगों के द्वारा ट्रेलर देखने के बाद इसकी मांग बढ़ रही है। डिस्ट्रीब्यूटर अधिक शो की मांग कर रहे है। इस पर उन्होंने यह भी कहा है कि हम अगले 2-3 दिन में विचार और फैसला करेंगे कि कितने शो और कितने स्क्रीन पर इसे रिलीज करेंगे।

फिल्म के निर्देशक पूरन सिंह चौहान ने भी मीडिया से बातचीत में कहा है कि यह फिल्म अहम बात कह रही है कि किसी की जान लेकर कुछ हासिल नहीं होता। जिसने इतना आतंकबाद और दहश्त झेला है उसके लिए अहम बात है और इस पर चर्चा होनी चाहिए।

Written By: Nyasha Jain

ये भी पढ़ें..

Supreme Court: 42 दिन ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज से खुल रहा सुप्रीम कोर्ट, इन महत्वपूर्ण मामलों पर आएंगे फैसले.
Maharashtra Political Crisis: शरद पवार आज दिखाएंगे दम, कौन है असली बाॅस?

By खबर इंडिया स्टाफ