Biperjoy: अगले 24 घंटे में भयंकर तूफान, IMD ने किया अलर्ट पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Biperjoy: अभी पिछले महीने मोचा तूफान का खतरा टला ही था कि एक और तूफान दस्तक देने वाला है। इस तूफान का नाम बिपरजोय रखा गया है। मौसम विभाग ने आज इसे लेकर चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने बताया कि पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बने गहरे दवाब का क्षेत्र अब तूफान का रूप ले चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक इसके कारण 24 घंटे में कोंकण के तटीय इलाके रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदर्ग के अलावा मुंबई, ठाणे, पालघर में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

IMD के मुताबिक शनिवार को 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे और रविवार को 40-55 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी इसके अलावा, यूपी, बिहार, दिल्ली और उत्तर भारत के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं।

IMD के बयान में कहा गया है कि समुद्र की स्थिति 10 जून को खराब रहने की संभावना है और 11 से 14 जून के दौरान खराब से बहुत खराब होने की संभावना है। आईएमडी ने मानसून के बारे में कहा, आने वाले 24 घंटे में मानसून के मध्य अरब सागर, तमिलनाडु, कर्नाटक के अधिकांश क्षेत्रों और दक्षिण-पश्चिम, मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के अतिरिक्त क्षेत्रों में बढ़ने की उम्मीद है। अगले दो दिनों में केरल के शेष हिस्सों, इसके बाद पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों तक इसके पहुंचने की भी भविष्यवाणी की गई है।

 

कैसे बनता है बिपरजोय?

बिपरजोय जैसे तूफान हमेशा सागरों के गर्म हिस्से के ऊपर ही बनते हैं।  जहां पर औसत तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर होता है। ये गर्मी से ऊर्जा लेते हैं और सागरों से नमी खींचते हैं। अरब सागर और हिंद महासागर का पश्चिमी हिस्सा पिछली एक सदी से लगातार गर्म हो रहा है। गर्म होने का यह दर किसी भी अन्य उष्णकटिबंधीय इलाके से ज्यादा है।

वैज्ञानिकों ने बताया कि भारत में मौसम संबंधी आपदाओं की जानकारी पहले ही सटीकता के साथ मिल जाती है। जिससे राहत एवं आपदा बचाव टीम लोगों को सही समय पर बचा लेती हैं। भारत में मैनग्रूव्स को बढ़ाना चाहिए क्योंकि ये तूफानों के दौरान आने वाली बाढ़ और ऊंची लहरों से बचाते हैं।

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़ें..

Bhagalpur Bridge Collapse: भागलपुर में पुल हुआ था ध्वस्त, किसने किसको ठहराया जि़म्मेदार पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Aligarh: ‘खबर इंडिया’ की खबर से हरकत में आया प्रशासन, रातोंरात लगवाई मूर्ति

By खबर इंडिया स्टाफ