Hemant Soren: ED ने झारखंड सीएम को किया गिरफ्तार, चंपई सोरेन ने ठोका सरकार बनाने का दावा

Hemant Soren: झारखंड में बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ को लेकर हुए राजनीतिक ड्रामे के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। जांच एजेंसी द्वारा सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रात 9:33 बजे हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया।

Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन को आज अदालत के सामने पेश किया जाएगा। उधर, झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बनाए जाएंगे। चंपई सोरेन हेमंत सोरेन के करीबी बताए जाते हैं। चंपई सोरेन फिलहाल झारखंड सरकार के यातायात, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हैं। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी हैं।

Hemant Soren: उन्हें महागठबंधन (झामुमो, कांग्रेस, राजद) के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। आपको बता दें कि चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। आपको बता दें कि चंपई सोरेन के पास 41 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है। 80 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 है।

चंपई सोरेन को राज्यपाल ने नहीं दिया शपथ के लिए समय

Hemant Soren: लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा इस बात को लेकर है कि चंपई सोरेन द्वारा 43 विधायकों के हस्ताक्षर के साथ पेश किए गए समर्थन पत्र को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने स्वीकार तो कर लिया लेकिन शपथ के लिए कोई समय नहीं दिया है।

राज्यपाल से मिलकर बाहर निकले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम ने बताया कि राज्यपाल ने कहा है कि वह समर्थन पत्र की स्टडी करेंगे और उसके बाद आगे क्या करना है इसकी जानकारी देंगे। राजभवन के इस व्यवहार का असर सत्ताधारी दल के विधायकों के चेहरे पर भी दिखाई दिया हैं।

सोरेन झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने हुए

Hemant Soren: हालांकि इस्तीफा देने के बाद भी हेमंत सोरेन झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने हुए हैं। कानून के अनुसार, किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री का पद खाली नहीं रह सकता है। इस्तीफा देने के बाद राज्यपाल सीएम को कार्यवाहक सीएम बनाए रखते हैं। वहीं जब अगले सीएम को शपथ दिला दी जाती है, उसके बाद पिछले कार्यवाहक सीएम बने रहेंगे।

क्या बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर?

Hemant Soren: झारखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि, हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सत्तारूढ़ जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में जेएमएम के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया है।

झारखंड के गोड्डा संसदीय क्षेत्र से सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि, चंपई सोरेन जी को विधायक दल ने अगले मुख्यमंत्री के लिए प्रस्तावित किया है। हेमंत सोरेन जी कल्पना सोरेन जी को मुख्यमंत्री परिवार के विरोध के कारण नहीं बना पाए है।

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़ें..

Cm Hemant Soren: रांची में सीएम हेमंत सोरेन ने बुलाई 3 टूरिस्ट बस, विधायकों को दूसरी जगह ट्रांसफर करने की तैयारी
Gyanvapi Masjid Case Update: व्यास तहखाने में नियमित पूजा के फैसल पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, “अयोध्या तो केवल झांकी है और आगे…”

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।