कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुबली में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पहुंची एक स्थानीय लड़की ने कहा की “मैं पहली बार PM को देखकर बहुत खुश हूं। मैं चाहती हूं कि PM युवा दिवस के मौके पर बच्चों के माता-पिता को कहें कि वो पढ़ाई के लिए अपने बच्चों को दूसरे शहर भेजें।”
हुबली में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव के दौरान राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां प्रस्तुत की गई और साथ ही कहा कि मलखंब की भी प्रस्तुति की गई।
#WATCH कर्नाटक: हुबली में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव के दौरान राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां प्रस्तुत की गई। pic.twitter.com/QXegYYrL8R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 12, 2023
पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर कहा कि “स्वामी विवेकानंद में अपने जीवनकाल में कर्नाटक की बहुत यात्राएं की थी। इन यात्राओं ने उनके जीवन में बहुत मदद की थी। मैसूर के महाराजा ने स्वामी जी की शिकागो यात्रा में उनकी बहुत मदद की थी।” साथ ही उन्होंने आगे कहा कि “उठो, जागो और लक्ष्य से पहले मत रुको” – विवेकानंद जी का ये उद्घोष, भारत के युवाओं का जीवन मंत्र है।”
पीएम मोदी ने कहा कि “हर मिशन के लिए बुनियाद की ज़रूरत होती है, चाहे अर्थव्यवस्था हो या शिक्षा, खेल हो या स्टार्ट अप, कौशल विकास हो या डिजिटलाइजेशन हर क्षेत्र में एक मज़बूत बुनियाद पिछले 8-9 साल में रखी गई है, आपकी उड़ान के लिए रनवे तैयार है।”
उन्होंने आगे कहा कि “भारत की महिलाएं आज लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। सेना में जुझारू भूमिकाएं निभा रही हैं। विज्ञान-प्रोद्योगिकी, अंतरिक्ष, खेल, ऐसे हर क्षेत्र में महिलाएं बुलंदियां छू रही हैं। ये उद्घोष है कि भारत अब पूरी शक्ति से अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ रहा है।”
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर कहा कि “गीता-रामायण पढ़ने से पहले फुटबॉल खेलो… जो ‘नरेंद्र’ (स्वामी विवेकानंद) की सोच थी वो दूसरा नरेंद्र (पीएम मोदी) पूरी कर रहा है।”
कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुबली में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/ckrCX2pYWC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 12, 2023
वहीं BJP सांसद सौमित्र खान ने कहा कि “स्वामी विवेकानंद के नए रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ है। स्वामी जी हमारे लिए भगवान समान हैं वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री ने देशसेवा में अपना जीवन लगाया है। मुझे लगता है कि आधुनिक भारत के नवरूप के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।”
पीएम ने आगे युवा शक्ति को लेकर कहा कि “युवा शक्ति के सपने भारत की दिशा तय करते हैं। युवा शक्ति की आकांक्षाएं भारत की मंज़िल तय करती है। युवा शक्ति का जुनून भारत का रास्ता तय करता है और युवा बने रहने का मतलब अपनी सोच, मेहनत, आकांक्षाओं और लगन में युवा होना।”
ये भी पढ़ें…