Republic Day 2024: महिला अधिकारी करेंगी इस गणतंत्र दिवस पर परेड, दिखेगी आत्मनिर्भर और महिला सशक्तिकरण की झलक

Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर होने वाले इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय तटरक्षक दल का नेतृत्व महिला अधिकारी करेंगी। इन अधिकारियों में सहायक कमांडेंट प्रिया, सहायक कमांडेंट हार्दिक, सहायक कमांडेंट चुनौति शर्मा शामिल हैं। 26 जनवरी को होने वाले इस कार्यक्रम के लिए भारतीय तटरक्षक दल के अधिकारी लगातार प्रेक्टिस कर रहे हैं।

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय तटरक्षक दल का नेतृत्व करने पर सहायक कमांडेंट प्रिया ने कहा कि मुझे भारतीय तटरक्षक बल का नेतृत्व करने पर गर्व है।यह हमारी सेनाओं में महिला शक्ति का प्रदर्शन करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। वहीं एक अन्य अधिकारी, सहायक कमांडेंट हार्दिक ने कहा कि रक्षा बलों में महिलाओं की भागीदारी वास्तव में सराहनीय है।

Republic Day 2024: यह न केवल सुरक्षा बल की प्रभावशीलता को बढ़ाती है, बल्कि इसमें सुधार भी करती है। महिलाओं की समावेशिता और महिला समानता की दिशा में सकारात्मक बदलाव बलों में देखा जा सकता है। हम वास्तव में महिलाओं को एक कार्यबल के रूप में उपयोग कर रहे हैं और वास्तव में जो परिणाम सामने आए हैं वो सराहनीय है।

दिल्ली पुलिस की भी महिला टुकड़ी करेगी परेड

Republic Day 2024: परेड में दिल्ली पुलिस की ओर से मार्च करने वाली महिला टुकड़ी (ऑल वूमन मार्चिंग कंटिन्जेंट) की अधिकांश सदस्य नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम जैसे पूर्वोत्तर राज्यों से हैं। इस टुकड़ी का नेतृत्व कर रहीं भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी श्वेता के. सुगाथन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस टुकड़ी में शामिल पुलिसकर्मियों में से कई ने वर्ष 2023 की परेड में भी हिस्सा लिया था। सुगाथन ने कहा कि मौजूदा टुकड़ी की सदस्य कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल रैंक की हैं। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के इतिहास में यह पहली बार है कि मार्च करने वाली टुकड़ी में केवल महिला पुलिसकर्मी शामिल होंगी और इस बार इस टुकड़ी में शामिल 80 फीसदी प्रतिभागी मूल रूप से पूर्वोत्तर राज्यों की निवासी हैं।

नेवी की झांकी में दिखेगी आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तीकरण की झलक

Republic Day 2024:  गणतंत्र दिवस परेड में इस बार भारतीय नौसेना राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और नारी शक्ति के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करेगी। खुद को युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य प्रतिरोधी बल दिखाते हुए नौसेना परेड में देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, सैन्य कौशल और तकनीकी प्रगति को भी दिखाएगी। नौसेना की झांकी समुद्री सीमाओं की रक्षा करने के साथ आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तीकरण को दर्शाएगी।

Written By: Swati Singh

ये भी पढ़ें..

New Delhi: कोचिंग संस्थानों पर सरकार का हंटर, 16 साल से कम उम्र के बच्चों की कोचिंग में नो एंट्री
Delhi News: दिल्ली के हस्तसाल इलाके में सरकारी स्कूल की दीवार पर लिखे खालिस्तान समर्थक नारे, 26 जनवरी से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।