Floating Village: समंदर की सतह पर बसा गांव, पानी पर तैरती बस्ती में रहते हैं 8 हजार से अधिक लोग

china

Floating Village: दुनियाभर में बहुत सारी अजीबो-गरीब चीजें देखने को मिलती हैं। कुछ चीजें तो इतनी अजीब होती हैं कि जिनके बारे में जानकर हम दंग रह जाते हैं। एक ऐसा गांव जो समंदर की सतह पर बसा है।आइए जानते हैं इस तैरते गांव की रोचक कहानी यहां 24 घंटे पानी पर तैरती बस्तियों में कई सालों से हजारों लोग रहे रहे हैं।जो कि समुद्र के बीचो-बीच बसा हुआ है।

पानी में तैरने वाले नाव के घर

Floating Village: हैरानी की बात ये है कि ये गांव तैरती नावों (Floating Boats) पर बनाया गया है।तैरती नावों पर बसे इस गांव में घरों की संख्या 2000 से अधिक है। हैरानी की बात ये है कि इसे बसे हुए 1300 साल हो गए हैं। इस बस्ती में करीब साढ़े आठ हजार लोग रहते हैं। इस गांव में बसे लोग टांका समुदाय के हैं। यहां रहने वाले लोगों ने पानी में तैरने वाले नाव के घरों के साथ ही बड़े-बड़े प्लेटफार्म भी लकड़ी से तैयार किए हैं। यहां उनके सामुदायिक कार्यक्रम होते हैं और बच्चे भी खेलते हैं।

ये गांव चीन के फुजियाम प्रांत में स्थित है। इस प्रांत में निंगडे शहर में हजारों लोगों की बस्ती पानी में तैरती दिखती है। ये जगह दुनिया की इकलौती ऐसी जगह है जो समुद्र के ऊपर रहने के लिए बसाई गई है। ये बस्ती 1300 साल पुरानी है। कहा जाता है कि 700 ईस्वी में शास्कों के उत्पीड़न से परेशान होकर ये लोग यहां आकर बस गए थे। उस समय चीन में तांग राजवंश का शासन था। इन्हीं शासकों के उत्पीड़न से टांका समूह के लोग काफी परेशान थे। इसी के चलते इन लोगों ने समुद्र में रहने का फैसला लिया था। चीन में कम्युनिस्ट शासन आने तक ये लोग समुद्र के किनारे नहीं आते थे। ना ही समुद्री किनारे बसे लोगों के साथ शादियां करते थे। वे बस्ती में नावों पर ही शादियां करते थे।

मछलियां मारकर चलाते हैं जीविका

Floating Village: इस गांव में रहने वाले सभी लोग मछुआरे हैं। इन्हें टांका कहा जाता है। यह लोग समुद्र में मछलियां मारते हैं और इसी से अपनी रहगुजर करते हैं। टांका जाति के लोगों को ‘जिप्सीज ऑफ द सी’ भी कहा जाता है। ये लोग न तो किनारे पर आते हैं और न ही समुद्र के बाहर बसे लोगों के साथ कोई रिश्ता जोड़ते हैं।

Written By: Poline Barnard 

ये भी पढ़े..

पूर्वी दिल्ली: बृजपुरी में मौहम्मद जैद ने किया हिन्दू युवकों पर चाकू से हमला, इलाके में भारी पुलिसबल तैनात
PM Modi State Visit: बाइडेन ने मोदी को क्या दिया स्पेशल गिफ्ट, बताए AI के नए मायने पढ़िए पूरी रिपोर्ट

 

By खबर इंडिया स्टाफ