International News: 7 अक्टूबर से पहले मारे जाएंगे पुतिन, करीबी ही कर देंगे कत्ल, नहीं मना पायेंगे 71 वां बर्थडे

Vladimir Putin

International News: रूस से यह खबर बेहद चौंकाने वाली है। जिसने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। मौत की समय सीमा को सुनकर हर कोई हैरान है। आखिर ऐसा क्या होगा, जो 7 अक्टूबर से पहले ही पुतिन को दुनिया से अलविदा कहना पड़ेगा? जो कि अपना 71 वां जन्मदिवस भी नहीं मना पायेंगे।

मौत का यह दावा जब पुतिन ने सुना होगा, तो उनके दिल पर क्या गुजरी होगी ये बात तो रूसी राष्ट्रपति ही जान सकते हैं। आपको बता दें, कि यूक्रेन में रह रहे रूस के विपक्षी नेता ल्या पोनोमारेव ने दावा किया है कि व्लादिमिर पुतिन को इस साल 7 अक्टूबर के पहले कत्ल कर दिया जाएगा।

क्या है पुतिन की मौत का मामला?

दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, व्लादिमिर पुतिन के सख्त विरोधी रहे रूस के विपक्षी नेता ल्या पोनोमारेव ने दावा किया है, कि रूसी राष्ट्रपति किसी भी सूरत में अपना 71वां जन्मदिन नहीं मना पाएंगे। उनके मुताबिक पुतिन के कत्ल की साजिश रची जा रही है।

International News: उनकी मौत के जिम्मेदार वही लोग होंगे जो उनके काफी करीबी हैं। इसके पहले वेस्टर्न और खासकर अमेरिकी मीडिया कई बार दावा कर चुका है, कि रूसी राष्ट्रपति को कैंसर और पार्किन्सन जैसी गंभीर बीमारियां हैं और वो किसी भी वक्त कोमा में जा सकते हैं। हालांकि रूसी सरकार ने हमेशा इन दावों को खारिज किया है।

पोनोमारेव चाहते क्या हैं?

पोनोमारेव उन नेताओं में शामिल हैं जो चाहते हैं, कि रूस में सही मायनों में लोकतंत्र हो। इसके लिए वो पिछले दिनों कुछ नेताओं से पोलैंड में मिले थे। वो चाहते हैं, कि रूस का नया और लोकतांत्रिक संविधान तैयार किया जाएगा।

International News: पोनोमारेव ने ये भी कहा, कि हम चाहते हैं खुद पुतिन लोकतंत्र के लिए पहल करें और इसके लिए रूस के कई उदारवादी नेता उनकी मदद को तैयार हैं। इसके लिए उन्हें सबसे पहले सत्ता छोड़नी होगी और वेस्टर्न कंट्रीज से बातचीत भी करनी होगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो रूस में एक बार फिर खूनी क्रांति होगी।

ये भी पढ़ें..

Aligarh News: भाजपा नेता ने दबंगई से कब्जाई पंचायत घर की जमीन, कराया दुकानों का निर्माण, पहले भी लगे हैं दलाली के आरोप

Up Police: 3 वर्ष पहले स्वर्गलोक पहुंचे शख्स के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाही, पुलिस ने भेजा नोटिस

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।