Asia Cup 2023: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 2 रनों से हराया, सुपर 4 में जगह की पक्की पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Asia Cup 2023

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में 5 सितंबर को श्रीलंका और अफगानिस्तान के लिए धड़कन रोक देने वाला मुकाबला देखा गया है। लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में हुई इस भिड़ंत ने एक बार फिर वनडे क्रिकेट के रोमांच पर पहुंचा दिया। सुपर-4 में जगह बनाने के लिए उतरी दोनों टीमों के बीच हुई इस लड़ाई में श्रीलंका ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए।

Asia Cup 2023: अफगानिस्तान को सुपर-4 में जगह पक्की करने के लिए इस लक्ष्य को सिर्फ 37.1 ओवर में हासिल करना था। ऐसे में मोहम्मद नबी और राशिद खान ने तूफ़ानी पारी खेली, अफगानिस्तान को सुपर-4 में पहुंचने के लिए 37.1 ओवर में 292 रन बनाने थे, अफगानिस्तान की टीम 37.4 में 289 रन पर ढेर हो गई।

Asia Cup 2023: सुपर 4 में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनी श्रीलंका

Asia Cup 2023: रोमांचक मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 2 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने सुपर 4 के लिए क्वालिफाई कर लिया तो वहीं अफगानिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। श्रीलंका के अलावा सुपर 4 में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश पहले से ही पहुंच चुके हैं।

मोहम्मद नबी ने खेली ताबड़तोड़ पारी

Asia Cup 2023: मोहम्मद नबी ने सबसे 32 गेंद में 65 रन की पारी खेली। मोहम्मद नबी ने एक समय पर हश्मतुल्लाह के साथ मिलकर 80 रन की साझेदारी कर मैच में मजा ला दिया था। श्रीलंका ने इससे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस की 92 रनों की पारी की बदौलत मंगलवार को एशिया कप 2023 के ग्रुप मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 8 विकेट पर 291 रन बनाए थे।

Asia Cup 2023: श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस की 92 रन की पारी की बदौलत मंगलवार को एशिया कप 2023 के ग्रुप मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ आठ विकेट पर 291 रन बनाए। अफगानिस्तान की टीम को एशिया कप 2023 के सुपर-4 दौर के लिए क्वालीफाई करने के लिए 292 रनों का लक्ष्य 37.1 ओवर में हासिल करना था।

Asia Cup 2023: वहीं श्रीलंका को सुपर फोर में पहुंचने के लिए केवल जीत की ही जरूरत थी। श्रीलंका को इस मैच में सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका (41 रन) और दिमुथ करूणारत्ने (32 रन) ने तेज शुरुआत दिलाई, पर दोनों मध्यम गति के गेंदबाज गुलबदिन नायब (60 रन देकर चार विकेट) का शिकार हो गए।

किसने लिए कितने विकेट

अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नईब ने चार, राशिद खान ने दो और मुजीब ने एक विकेट लिया। वहीं श्रीलंका के लिए रजीता ने 4 विकेट झटके, धनंजय डे सिल्वा और दुनिथ वेलालगे ने दो-दो विकेट लिए। तीक्ष्णा और पाथिराना को एक-एक विकेट मिला।

साल 2023 में श्रीलंका की लगातार रिकार्ड 12वीं वनडे जीत

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 2 रन से हराकर साल 2023 की लगातार 12वीं वनडे जीत दर्ज की। 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे वनडे विश्व कप से पहले श्रीलंका का यह रिकॉर्ड शानदार है।

Written By-Vineet Attri…

ये भी पढ़ें…

World Cup 2023: वन डे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान, रोहित शर्मा करेंगे टीम की अगुवाई पढ़िए पूरी रिपोर्ट
IND vs NEP: टीम इंडिया ने नेपाल को दी पटकनी सुपर 4 में जगह की पक्की पढ़िए पूरी रिपोर्ट
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।