Bharat Jodo Nyay Yatra: पीएम मोदी के फोटो शूट पर तंज कसते हुए बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, कहा- “लेकिन ये महापुरुष मणिपुर क्यों?”

Bharat Jodo Nyay Yatra

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “मणिपुर में मई में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी और घटती रही पर रात-दिन पीएम मोदी समुंद्र में तैरने का फोटो खिंचवाते रहे। मंदिरों के निर्माण स्थल पर जाकर फोटो खिंचवाते हैं…. हर जगह जाकर नए-नए कपड़े पहनकर फोटो आते हैं…. लेकिन ये महापुरुष मणिपुर क्यों नहीं गए? जहां लोग मर रहे हैं, महिलाओं का रेप हो रहा है, उनका हाल-चाल पूछने क्यों नहीं जा रहे हैं? क्या वे देश का हिस्सा नहीं हैं? आप लक्षद्वीप जाकर पानी में रूकते हैं, आप मणिपुर जाकर लोगों को समझा नहीं सकते?… हम ये यात्रा जनजागरण के लिए निकाल रहे हैं।”

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे: मणिपुर से शुरू होकर 15 राज्यों से होते हुए मुंबई तक जाएगी यात्रा

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने आगे कहा, “हम 14 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने वाले हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर 15 राज्यों से होते हुए मुंबई तक जाएगी। ये यात्रा 100 लोक सभा सीटें और 300 से अधिक विधानसभा सीटें कवर करेगी। करीब 6700 किलोमीटर की ये यात्रा होगी।”

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लोगो हुआ लॉन्च

Bharat Jodo Nyay Yatra:दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लोगो लॉन्च किया। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, देशवासियों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने की ओर हमारा एक मजबूत कदम है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप के दौरे के दौरान गए तटों की कुछ तस्वीर शेयर की है, जिसको लेकर अब कांग्रेस की टिप्‍पणी आई है। इस दौरान कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्‍स पर PM मोदी की लक्षद्वीप वाली फोटो को शेयर किया, साथ ही इसमें बस मणिपुर नहीं जाएंगे। का टेक्‍स लिखा है।

कांग्रेस:जिम्मेदारियों से दूर भागने वाले पीएम

दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया एक्‍स पर मणिपुर का जिक्र करते हुए कहा था कि8 महीनों से मणिपुर जल रहा हैअभी भी लोगों की हत्याएं हो रही हैं. भारत के नागरिक मारे जा रहे, बेघर हैं, प्रताड़ना झेल रहे हैं। लेकिन, भारत के प्रधानमंत्री कहां हैं? आप खुद देख लीजिए। भारत के प्रधानमंत्री मौज कर रहे हैं। समंदर के किनारे बढ़िया फोटोबाजी हो रही है। अलगअलग ड्रेस में फोटो ली जा रही। शानदार पोज दिया जा रहा है, कभी किनारे पर सुस्ताते हुए, कभी समंदर की लहरों से खेलते हैं। मौज ही मौज है… जिम्मेदारियों से भागने की कला में PM मोदी माहिर हैं।

ये भी पढ़ें…

 

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।