China: राष्ट्रपति साइ इंग-वेन के अमेरिका दौरे से गुस्साए चीन का ताइवान के इलाके में सैन्य अभ्यास

China

China: ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग-वेन के अमेरिका दौरे से गुस्साए चीन ने शनिवार को ताइवान स्ट्रेट की मध्य रेखा पार कर ताइवानी क्षेत्र में सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया। इस अभ्यास में दो हिस्सों में बंटकर असली फायरिंग भी हो रही है। इस अभ्यास में चीन के 71 लड़ाकू विमान और आठ युद्धपोत हिस्सा ले रहे हैं।

China: सोमवार 10 मार्च तक चलेगा सैन्य अभ्यास

आपको बता दें कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने ताइवान के समीप चीन का सैन्य अभ्यास सोमवार 10 अप्रैल तक चलेगा।  चीन ने ताइवान की राष्ट्रपति साईं इंग वेन की अमेरिका के दौरे के तुरंत बाद यह कदम उठाया गया है।

China: चीन ने फुजियान प्रांत के पिंगटन आइलैंड के पास 4 इलाको में मिलिट्री ड्रिल शुरू की गई हैं। यह इलाका ताइवान के काफी नजदीक है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि “पिंगटम आइलैंड के इलाके में चीन के 8 वारशिप और 42 फाइटर जेट्स दिखाई दिए है। 7 अप्रैल को ही चीन ने अपने 2 लड़ाकू विमान और सेनडांग समेत 3 वॉरशिप ताइवान के पास तैनात कर दिए गए है।”

चीनी सैन्य अभ्यास का नाम है ‘यूनाइटेड शार्प सोर्ड‘

China: चीन ने इस सैन्य अभ्यास को ‘यूनाइटेड शार्प सोर्ड‘ नाम दिया है। ये मिलिट्री ड्रिल ताइवानी तट से सिर्फ 50 किमी की दूरी पर को जा रही है। इसमें असली हथियारों और गोला–बारूदो का प्रयोग किया जा रहा है।

China : चीन पहले ये ड्रिल ताइवान से करीब 100 किमी की दूरी पर करता था,परंतु साई इंग वेन के अमेरिका दौरे के बाद वह बहुत नजदीक पहुंच गया है।PLA ईस्टर्न थिएटर कमांड के प्रवक्ता सीनियर कर्नल शी यी ने कहा है कि ये अभ्यास समुंद्र और हवा में हमारे हथियारों की ताकत दिखाएगा।

वहीं ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा कि “ताइवान हमारी मातृभूमि है, और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कहां जाते हैं या हम क्या देखते हैं?  हमारा वतन हमेशा से आकर्षक और खूबसूरत देश रहा है और इस भूमि पर हर गाथा हमारी यादों में उकेरी गई है। हम, #ROCAarmedForces, अपनी मातृभूमि की रक्षा करने और अपने घरों की रक्षा करने के लिए पूरी ताकत से लड़ेंगे।”

ग्लोबल चेन सप्लाई पर होगा असर

चीन ताइवान के आस-पास समुंद्र में मिलिट्री ड्रिल कर रही है।यह इलाका बहुत व्यस्त शिपिंग रूट है।इसी रास्ते से सेमीकंडक्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट्स दुनिया भर में भेजे जाते है। नेचुरल गैस सप्लाई के लिए यह रास्ता बहुत महत्वपूर्ण है।

Written By— Swati Singh.

ये भी पढ़ें…

RCB Vs LSG: बैंगलोर में बरसेंगे चौके-छक्के या बारिश डालेगी खलल, जानिए कैसा रहेगा मौसम और पिच का हाल
Atishi Marlena:दिल्ली में AAP का ‘डिग्री दिखाओ कैंपेन’ शुरू, आतिशी ने दिखाई तीन डिग्रियां
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।