Kanpur News: यूपी के कानपुर से एक हैरतंअगेज घटना सामने आ आई है। यहाँ एक लड़की की गोद भराई होने से खफा सिरफिरे आशिक समशाद ने उसके घर मे घुसकर धमकी दी। धमकी से खौफ में आयी हिंदू लड़की ने खुदखुशी कर ली। परिवार वालों का कहना है कि “शमशाद बहुत दिनों से लड़की को परेशान कर रहा था। उसे मैसेज भेजता था। वो जबरन निकाह करना चाहता था।”
Kanpur News: लड़की के घरवालों ने लड़की की शादी तय कर दी। उत्तर प्रदेश के कानपुर के सचेंडी क्षेत्र की रहने वाली हिंदू लड़की की 31 मार्च को गोद भराई हुई थी। जब इस बारे में लड़के को पता चला तो शमशाद नाराज हो गया। उसने लड़की के घर में घुसकर धमकी दी कि, यदि तुमने दूसरे से शादी की तो मैं तुमको शादी के दिन उठा ले जाऊंगा। तुमको मुझसे ही निकाह करना है।
Kanpur News: मृतक लड़की के घरवालों का कहना है कि “धमकी के बाद लड़की इतना डर गई कि उसने खुदखुशी कर ली। पुलिस ने अब इस मामले में युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर तलाशी आरम्भ कर दी है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि लड़की की लड़के से बातचीत होती थी।”
Kanpur News: लड़की के घरवालों का आरोप है कि दूसरे गांव का रहने वाला शमशाद बहुत दिनों से परेशान कर रहा था। कई बार घर में आकर हमारी लड़की को धमकाता था कि तुमको मुझसे ही निकाह करना होगा है, नहीं तो तुझे उटाकर ले जाऊंगा। तंग आकर हमने लड़की की शादी तय कर दी थी और जून में शादी होनी थी। 31 मार्च को उसकी गोद भराई भी हो गई थी।
Kanpur News: गोद भराई की खबर जैसे ही शमशाद को मिली तो वह गुस्से में लड़की के घर में घुस गया तथा धमकी दी। लड़की ने यह बात अपने भाई को बताई। भाई शिकायत करने सचेंडी थाने पहुंचा। लड़की के घरवालों ने कहा कि “जब हम लौटकर घर आए तो देखा लड़की ने खुदखुशी कर ली थी। लड़की शमशाद की धमकी से डर गई थी। वही अब पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।”
वहीं पनकी के सहायक पुलिस आयुक्त ने हिंदू लड़की की आत्महत्या के संदर्भ में बताया कि “शमशाद कानपुर में रहने वाली हिंदू लड़की को कई दिनों से परेशान कर रहा था। इसके कारण ही इस लड़की ने आत्महत्या कर ली। शमशाद को हिरासत में ले लिया गया और कानूनसंगत कार्यवाही की जा रही है ।
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) April 8, 2023
Written By— vineet Attri.
ये भी पढ़ें…