Delhi BJP Protest: भाजपा कार्यकर्ताओं का आप कार्यलय के बाहर विरोध प्रदर्शन, दिल्ली आबकारी मामले में केजरीवाल से मांगा इस्तीफा

Delhi BJP Protest
Delhi BJP Protest: भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली शराब नीति मामले को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और साथ ही दिल्ली के सीएम केजरीवाल से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप कार्यालय के बाहर दिल्ली शराब नीति मामले में विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली के सीएम केजरी वाल के खिलाफ नारे लगाते हुए उनसे नैतिक आधार पर इस्तीफा भी मांगा। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं की दिल्ली पुलिस के जवानों से नौक-झौक भी हुई। बैरिक्ट्स तोड़ने की कोशिश की गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोंग किया।

Delhi BJP Protest: प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा- केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को लूटा है, उनका…

Delhi BJP Protest: इस बीच प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “शराब घोटाले के सूत्रधार, भ्रष्टाचारी दिल्ली के सीएम केजरीवाल के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रचंड प्रदर्शन किया। पूरी की पूरी आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है और अब दिल्ली की जनता ने ठान लिया है कि ऐसी भ्रष्टाचारी और निकम्मी केजरीवाल सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना है। हम दिल्ली की जनता की आवाज़ बनकर भ्रष्टाचारी केजरीवाल सरकार की पोल खोलते रहेंगे और साथ ही उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को लूटा है, उनका जेल जाना भी तय है।”

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने संजय सिंह को बताया वित्तीय मुनीम“..

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक खुला पत्र लिखा है, जिसमें आम आदमी पार्टी के नेता नेता संजय सिंह की हालिया गिरफ्तारी को लेकर हमला बोलते हुए संजय सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इतना ही नहीं उसने आप सांसद को भूतपूर्ववित्तीय मुनीमकरार दिया है।

महाठग चंद्रशेखर: मैं सभी को करूंगा बेनकाब…

महाठग चंद्रशेखर ने अपने पत्र में संजय सिंह के अलावा पूर्व के दो और सहयोगीग्रैंड फिनालेसे पहले “जेल जाएंगे“। सीएम साहब का सच भी बहुत जल्द सामने आने वाला है। पत्र में आगे कहा कि केजरीवाल या जैन की कोई भी धमकी, उन्हें बेनकाब करने और उनके सहयोगियों के खिलाफ सभी सबूत देने से नहीं रोक पाएगी। मैं सभी को बेनकाब करूंगा।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के एक और महत्वपूर्ण स्तंभ माने जाने वाले राज्यसभा सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय ने गत बुधवार 4 अक्टूबर की शाम गिरफ्तार कर लिया था। इस गिरफ्तारी के विरुद्ध आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जमकर बवाल काटा था।
ये भी पढ़ें…
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।