किसानों आंदोलन का बुधावार को (14 फरवरी ) दूसरा दिन है और शंभू बार्डर पर पुलिस बैरिकेड के पास आ रहे आंदोलनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आज फिर आंसू गैस के गोले छोड़े।किसान हर हाल में दिल्ली जाना चाहते हैं तो हरियाणा पुलिस किसी भी सूरत में किसानों को राज्य में घुसने नहीं देना चाहती। किसानों के ‘दिल्ली चलो’ विरोध के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी अर्पित जैन ने कहा, “हमारे जिले में शांति है। हमने एहतियात के तौर पर बैरिकेड्स लगाए हैं… अगर कोई कानून-व्यवस्था का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी…मैं सभी से शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह करता हूं…”
#WATCH किसानों आंदोलन| पुलिस बैरिकेड के पास आ रहे आंदोलनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
(वीडियो शंभू बॉर्डर से है।) pic.twitter.com/NQqte7gDLB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2024
पंजाब में कल से होगा रेल रोको आंदोलन
किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन उग्रहा जो कि पंजाब का सबसे बड़े किसान संगठनों में से एक है उसने ऐलान किया है कि “पंजाब भर में कल 15 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे। शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस छोड़े जाने से भारतीय किसान यूनियन उग्रहा नाराज है। दिल्ली जा रहे किसानों को रास्ते में रोकने उनके ऊपर आंसू गैस छोड़ने और लाठी चार्ज के विरोध में यह फैसला लिया गया है।”
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र: भाजपा सरकार नें हमेशा किसानों के…
किसान आंदोलन के बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र ने बुधवार को कहा कि “भाजपा हमेशा किसानों की पार्टी रही है और हमारी सरकार ने हमेशा किसानों के हित में काम किया है। उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित करने के लिए कई बड़े काम किये हैं। मंत्री मिश्र ने आगे कहा, ‘‘भाजपा हमेशा किसानों की पार्टी रही है और उनके लिए कई बड़े काम किए गए हैं। जहां अटल बिहारी वाजपेयी ने किसान क्रेडिट कार्ड शुरू किया, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शपथ लेने के बाद किसान सम्मान निधि शुरू की।’’ उन्होंने ये भी कहा कि, ‘‘12 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला। हमारी सरकार ने मिट्टी की जांच का काम शुरू किया, उर्वरक और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की।”
गृह मंत्री अनिल विज: कांग्रेस के साथ ही पंजाब सरकार पर साधा निशाना
#WATCH अंबाला: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, “MSP की रिपोर्ट 2004 में आ गई थी और तब कांग्रेस की सरकार थी और उन्होंने 10 साल में कुछ क्यों नहीं किया?…किसान जिनसे दिल्ली जाकर बातचीत करना चाहते हैं, वो सभी मंत्री और अधिकारी जब चंडीगढ़ आ गए, तो आपने बात नहीं की। इसका मतलब… pic.twitter.com/TiL0490WLJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2024