हेनरिक क्लासेन: साउथ अफ्रीका को लगा झटका इस बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन: साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर सबको चौंका दिया है। हेनरिक इस साल के शुरुआत में टेस्ट से संन्यास लेने वाले साउथ अफ्रीका के दूसरे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले डीन एल्गर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने केपटाउन में भारत के खिलाफ 3 जनवरी को दूसरे टेस्ट मुकाबले में अपना आखिरी टेस्ट खेला था।

हेनरिक क्लासेन: साउथ अफ्रीका के लिए वनडे और टी-20 खेलना जारी रखेंगे। क्लासेन ने साउथ अफ्रीका के लिए सिर्फ चार टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 2019 में भारत के खिलाफ रांची में टेस्ट में डेब्यू किया था। हालांकि, क्लासेन को वाइट बॉल क्रिकेट का स्पेशलिस्ट माना जाता है। 2023 में वनडे में क्लासेन ने 172 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी जानकारी

हेनरिक क्लासेन: क्लासेन ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “अभी भी पहले जैसा, एक ही नाम के साथ बस एक अलग मानसिकता और एक नया खेल कुछ रातों में सोये बिना यह सोचने के बाद कि क्या मैं सही निर्णय ले रहा हूं। मैंने रेड बॉल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। यह एक कठिन निर्णय है जो मैंने लिया है, क्योंकि यह खेल का मेरा अब तक का पसंदीदा फॉर्मेट है। मैदान के अंदर और बाहर जिन लड़ाइयों का मैंने सामना किया, उन्होंने मुझे एक बेहतरीन क्रिकेटर बनाया है। यह एक शानदार सफर रहा और मुझे खुशी है कि मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व कर सका। उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने मेरे रेड बॉल करियर में अहम भूमिका निभाई।”

हेनरिक क्लासेन: कैसा रहा अबतक का टेस्ट कैरियर?

हेनरिक क्लासेन: हेनरिक क्लासेन का टेस्ट कैरियर प्रभावशाली नहीं रहा है और उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट बहुत कम खेली है। 2019 में टेस्ट करियर का आगाज करने वाले इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने महज 4 टेस्ट खेले हैं जिसकी 8 पारियों में 104 रन बना सके हैं। टॉप स्कोर 35 रहा है। क्लासेन का टेस्ट करियर प्रभावशाली नहीं रहा है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मार्च 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। वे वनडे और T- 20 खेलते रहेंगे।
वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 85 मुकाबलों में 46 की औसत से 5327 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 24 अर्धशतक निकले।

साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज

हेनरिक क्लासेन: साउथ अफ्रीका भारत के खिलाफ सीरीज के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 फरवरी से 2 टेस्ट की सीरीज खेलेगा। इसके बाद टीम वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ भी खेलेगी।

Written By- Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

बिलकिस बानो केस: सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 11 दोषी फिर जेल जाएंगे: कहा- “गुजरात सरकार का फैसला शक्ति का दुरुपयोग”
Ram Mandir Pran Pratishtha: बिहार के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर का विवादित बयान, कहा-“हमें छद्म हिंदुत्व और छद्म राष्ट्रवाद से रहना चाहिए सावधान…”
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।