IPL Auction: इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बने स्टार्च, कमिंस को पछाड़ा,हर्षल भी बने सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी पढ़िए पूरी रिपोर्ट

IPL Auction

IPL Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए आज दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। IPL 2024 के मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हो रही है। कई खिलाड़ियों को करोड़पति बना दिया है।इस मिनी ऑक्शन में 332 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है, जिसमें 216 भारतीय और 116 विदेशी प्लेयर्स हैं. इन 332 खिलाड़ियों को 19 सेट में विभाजित किया गया है। लिस्ट में 23 प्लेयर ऐसे हैं।

IPL Auction: इस दौरान IPL 2024 की बोली सबसे पहले रोवमैन पॉवेल से स्टार्ट हुई। फिर हैरी ब्रूक और ट्रेविस हेड जैसे खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर बारिश हुई ।जिन खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। उनमें 3 भारतीय है। जिनके नाम हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव हैं।

IPL Auction: स्टार्क ने रचा इतिहास

IPL Auction: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कीमत में खरीद लिया है। आपको बता दें कि मिचेल स्टार्क का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। स्टार्क को खरीदने के लिए गुजरात टाइटन्स ने भरसक प्रयास किया, लेकिन अंत में वह कोलकाता नाइट राइडर्स से नहीं जीत पाई और अंत में स्टार्च केकेआर के हो गए।

IPL Auction: पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) को – 20.50 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीद लिया। ये इस मिनी ऑक्शन के दूसरे नंबर के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक है। कमिंस को खरीदने के लिए आरसीबी ने भी जद्दोजहद की, लेकिन सनराइजर्स ने बाजी मार ली। कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

 

सनराइजर्स हैदराबाद के हुए ट्रेविस हेड

IPL Auction: आईसीसी वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में हीरो रहे ट्रेविस हेड को आईपीएल ऑक्शन में करोड़ों रुपए में बिकें है। ट्रेविस हेड का ब्रेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा गया।ट्रेविस हेड को खरीदने के लिए चेन्नई CSK और SRH में काफी जद्दोजहद देखने को मिली थी। दोनों ही टीमों के बीच काफी देर तक ट्रेविस हेड को खरीदने के लिए जद्दोजहद देखने को मिली। लेकिन, बाजी सनराइजर्स हैदराबाद ने मार ली।

IPL Auction: ट्रेविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालक‍िन और CEO काव्या मारन ने 6 करोड़ 40 लाख रूपए में खरीद लिया। ट्रेविस हेड को खरीदने के बाद वो काफी खुश नजर आईं। मानो ऐसा लग रहा था कि वह ट्रेविस हेड को हर हाल में अपनी टीम में रखना चाहती थीं।

मिचेल के लिए पंजाब-चेन्नई में बिडिंग वॉर

IPL Auction: न्यूजीलैंड के बैटिंग ऑलराउंडर डेरिल मिचेल के लिए पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स में बिडिंग वॉर हुआ। 12 से 13.75 करोड़ रुपए तक दोनों टीमों ने बोली लगाई। आखिर में चेन्नई ने ही मिचेल को 14 करोड़ रुपए में खरीद लिया।

हर्षल बने सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी

IPL Auction: स्लोअर बॉल स्पेशलिस्ट हर्षल पटेल के लिए गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स में बिडिंग वॉर हुआ। 10.75 करोड़ रुपए तक गुजरात ने बोली लगाई लेकिन उनके बाद लखनऊ सुपरजायंट्स भी आ गया। पंजाब फिर भी आखिर तक टिका रहा और हर्षल को 11.75 करोड़ रुपए में खरीदा। वह इस ऑक्शन के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं।

Written By- Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

Gyanvapi Case Update: इलाहाबाद कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की मालिकाना हक वाली याचिकाओं को किया खारिज, ट्रायल कोर्ट को दिया 6 महीने में समाधान का आदेश
Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामले में दोनों सदनों में हंगामा
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।