IT Raid On BBC Office: बीबीसी के दफ्तरों पर आयकर विभाग का छापा, वहीं अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर तंज,कहा-‘वैचारिक आपातकाल’

IT Raid On BBC Office

IT Raid On BBC Office: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर आयकर विभाग सर्वे कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीबीसी के दफ्तरों को सील कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों के फोन भी जब्त कर लिए  हैं। दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों कोे IT विभाग ने घर जाने के लिए कह दिया गया है। आपको बता दें कि बीबीसी के लंदन हेडक्वार्टर को भी सर्वे की जानकारी दे दी गई है।

गौरतलब है कि आयकर विभाग ने बीबीसी के ठिकानों पर सर्वे करने का कारण वित्तीय अनियमितता को बताया है। करीब 20-22 ठिकानों पर यह सर्वे हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15-20 सदस्यों वाली आयकर विभाग की टीमें बीबीसी के दफ्तर पहुंची और सर्वे शुरू कर दिया। दफ्तर में बाहर से किसी के भी अंदर आने और बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई।

अखिलेश यादव: वैचारिक आपातकालकी घोषणा

IT Raid On BBC Office: वहीं बीबीसी पर आईटी के सर्वे की खबर के बाद कांग्रेस पार्टी  और समाजवादी पार्टी ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा किपहले उन्होंने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाया और अब आयकर विभाग ने बीबीसी पर छापा मारा है। यह अघोषित तौर पर आपातकाल है”

वहीं सामाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मोदी सरकार पर हमाला बोलते हुए कहा कि “BBC पर छापे की ख़बरवैचारिक आपातकालकी घोषणा है। वहीं भाजपा की तरफ से मोर्चा संभाला राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने उन्होंने बीबीसी पर हमाला करते हुए कहा कि बीबीसी दुनिया का सबसे ‘भ्रष्ट बकवास कॉरपोरेशन’ करार दिया।

बीबीसी: हम उनका पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं

बीबीसी की ओर से मामले में बयान जारी किया गया है। बीबीसी न्यूज प्रेस टीम की ओर से कहा गया कि बीबीसी के नई दिल्ली और मुंबई के दफ्तरों पर आईटी का सर्वे चल रहा है। हम उनका पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हम इस स्थिति को जल्द से जल्द सुलझा लेंगे।

IT अधिकारी: वित्तीय अनियमितता को लेकर हो रहा है सर्वे

IT Raid On BBC Office: सुत्रो के मुताबिक, IT अधिकारी ने कहा कि “हम BBC के वित्त विभाग के खाते में कुछ दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं। विभाग ने खाते,वित्त विभाग के लोगों के कुछ मोबाइल फोन,लैपटॉप-डेस्कटॉप जब्त किए हैं।अधिकारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का बैकअप लेंगे फिर इसे वापस सौंप देंगे।”

ये भी पढ़ेें…

Kanpur Dehat: एक्शन में योगी, 11 पर हत्या का केस दर्ज, लेखपाल,एसडीएम पर भी FIR
Kanpur Dehat Demolition: योगी के बुलडोजर ने ली मां-बेटी की जान, बेटा बोला- “SDM कह रहे थे कि कोई बच न पाएं”
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।