Loksabha Election 2024: BJP की लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्‍ट जारी,11 राज्यों में उतारे 72 उम्मीदवार

Loksabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के बाद आज भारतीय जनता पार्टी ने भी उम्‍मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट को आज जारी कर दी है।72 प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट में हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को भी जगह दी गई है। खट्टर करनाल लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में होंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का नाम भी इस लिस्‍ट में है। गढ़वाल से अनिल बलूनी मैदान में होंगे। अनुराग ठाकुर को हमीरपुर से मौका दिया गया है।

Loksabha Election 2024: केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई बैठक में भाजपा की दूसरी लिस्ट फाइनल की गई।भाजपा की दूसरी लिस्ट में 11 राज्यों में 72 उम्मीदवार उतारे गए हैं।

 

केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी)

Loksabha Election 2024: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की सोमवार देर रात तक चली बैठक में लगभग ninety उम्मीदवारों की दूसरी सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सात राज्यों से करीब 90 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पार्टी की ओर से इसके बारे में आधिकारिक घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है।

कोन कोन थे बैठक में मौजूद?

Loksabha Election 2024: बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रल्हाद जोशी, नित्यानंद राय, सांसद सुशील मोदी, सीआर पाटिल, तेलंगाना के पार्टी अध्यक्ष किशन रेड्डी, हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत शर्मा, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, बासवराज बोम्मई, कर्नाटक के पार्टी अध्यक्ष विजेंद्र येदियुरप्पा, कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे।

चर्चा में खुले इन राज्यों के उम्मदवारो के नाम

Loksabha Election 2024:महाराष्ट्र की 25, तेलंगाना की आठ, हिमाचल की चार और कर्नाटक की सभी 28 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा हुई।

बैठक में गुजरात की बाकी 11 सीटों पर चर्चा हुई और सात सीटों पर उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया गया। मध्य प्रदेश की बाकी पांच सीटों में से चार पर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बन गई।

भाजपा ने इससे पहले 195 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।

इसमें उत्तर प्रदेश की fifty one, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात और राजस्थान की 15-15 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

इसके अलावा केरल की 12, तेलंगाना, असम, छत्तीसगढ़ और झारखंड की 11-11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

राजस्थान की 15 लोकसभा सीटों पर भाजपा किसे दिया टिकट

1. बीकानेर- अर्जुन राम मेघवाल
2. चूरू- देवेंद्र झाझड़िया
3. सीकर- स्वामी सुमेधानंद सरस्वती
4. अलवर- भूपेंद्र यादव
5. भरतपुर- रामस्वरुप कोली
6. नागौर- ज्योति मिर्धा
7. पाली- पीपी चौधरी
8. जोधपुर- गजेंद्र सिंह शेखावत
9. बाड़मेर- कैलाश चौधरी
10. जालौर- रुपाराम चौधरी
11. उदयपुर- मन्नालाल रावत
12. बांसवाड़ा- महेंद्रजीत सिंह मालवीय
13. चित्तौड़गढ़- सीपी जोशी
14. कोटा- ओम बिरला
15. झालावाड़-बारां- दुष्यंत सिंह

दक्षिण में भाजपा करेगी गठबंधन

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी दक्षिण राज्यों में खुद को मजबूत करने के लिए आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी और जन सेना के साथ गठबंधन कर सीट बंटवारे को फाइनल कर लिया है। सूत्रों की मानें तो, भगवा पार्टी आंध्र प्रदेश में 8 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। बाकी की अन्य सीटों पर टीडीपी अपने प्रत्याशियों को चुनाव रण में उतारेगी।

दिल्ली की बची 2 सीटों पर भी नाम का ऐलान

बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में दिल्ली की 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था। अब दूसरी लिस्ट में पार्टी ने बची 2 सीटों का भी सस्पेंस खत्म कर दिया है। हंसराज हंस का टिकट काटकर हर्ष मल्होत्रा को पूर्वी दिल्ली से उतारा गया है। जबकि योगेंद्र चंदोलिया को उत्तर पश्चिम दिल्ली से टिकट मिला है।

दूसरी लिस्ट में किस राज्य से कितने नाम?

दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव: 1

दिल्ली: 2

गुजरात: 7

हरियाणा: 6

हिमाचल प्रदेश: 2

कर्नाटक: 20

मध्यप्रदेश: 5

उत्तराखंड: 2

महाराष्ट्र: 20

तेलंगाना: 6

त्रिपुरा: 1

Written By: Poline Bannard

ये भी पढ़ें..

mukhtar ansari: इस माफिया को मिली उम्र कैद की सजा, अदालत ने किस मामले में सुनाया फैसला
Health Tips: मोटापे से अगर हो परेशान तो अपनी डाइट में इसको कर लो ऐड, वजन कम करने में मिलेगी राहत

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।