Luteri Dulhan: लूटेरी दुल्हन की खौफनाक साजिश, रात का उठाया फायदा दुल्हा बोला ये कैसे हो गया

Luteri Dulhan: सुबह के 4 बजे थे, चारों ओर अंधेरा था और लुटेरी दुल्हन के दिमाग में खौफनाक साजिश जन्म ले रही थी। वो दुल्हन जिसने 3 दिन पहले ही शादी का जोड़ा पहना था, जिसने सात वचन लिए थे,वही दुल्हन दीवार को फांदती हुई CCTV में कैद हो गई। लुटेरी दुल्हन अपने साथ लाखों रुपये के गहने और कैश भी ले गई। जिसके बाद जब परिवार को इस बारे में जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। लुटेरी दुल्हन की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं मिला।

Luteri Dulhan: दरअसल ये पूरा मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है, जहां पर एक युवक औऱ युवती की 3 दिन पहले ही शादी हुई थी। शादी के 3 दिन बाद दुल्हन अपने साथ लाखों रूपए के गहने और कैश लेकर फरार हो गई। ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि ये पूरी वारदात सुबह 4 बजे की है, जब दुल्हन घर की दीवार को फांद रही थी। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।

Luteri Dulhan: शादी के 3 दिन बाद करतूत को अंजाम

Luteri Dulhan:आपको बता दें हरियाणा के बावल विधानसभा के टांकडी गांव के रहने वाले लक्ष्मीनारायण उर्फ राजकुमार का विवाद उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती से हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों का रिश्ता बिचौलिया के जरिए हुआ था। शादी बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी, जमकर आतिशबाशी की गई थी।लेकिन शादी के 3 दिन बाद ही दुल्हन ने ऐसी करतूत को अंजाम दे दिया, जिससे की परिवार में हाहाकार मच गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी दुल्हन के साथ उसका भाई और भाभी भी आए हुए थे। साथ ही रीति-रिवाज के अनुसार दुल्हन को देखने के लिए स्थानीय लोग भी आ रहे थे।

किसी को एहसास नहीं कि वो लुटेरी दुल्हन थी

Luteri Dulhan: परिवार में किसी को जरा सा भी एहसास नहीं था कि ये दुल्हन लूटेरी है। दुल्हन के दिमाग में खौफनाक साजिश रची जा रही है। तमाम लोग मुंहदिखाई की रस्म के तहत दुल्हन का मुंह देखने आए थे, लेकिन किसी को जरा भी एहसास नहीं हो सका कि ये दुल्हन कोई सामान्य दुल्हन नहीं है। किसी को भी इस बात का अंदेशा नहीं था कि दुल्हन चोरी छुपे भाग जाएगी। इस पूरी घटना के बाद से ही परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है, परिवार सदमें में है। ससुराल पक्ष ने दुल्हन के परिजनों से बातचीत करने की कोशिश भी की, लेकिन कोई भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।

मदद की गुहार, थाने में एफआईआर

Luteri Dulhan: इस घटना के बाद ससुराल पक्ष पर जो हो सका वो उन्होंने किया, उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। जांच के लिए पुलिस जब पीड़ित के घर पहुंची तो पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया। पुलिस लूटेरी दुल्हन की लगातार तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक परिवार के किसी भी सदस्य को ये समझ नहीं आ रही है कि आखिर दुल्हन ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, आखिर दुल्हन को लुटेरी दुल्हन क्यों बनना पड़ा, क्या दुल्हन का परिवार वालों ने जबरदस्ती विवाह किया था।बहरहाल, इन सभी सवालों का जवाब तो दुल्हन के मिलने के बाद ही मिल पाएगा। देखने वाली बात होगी कि पुलिस कब तक आरोपी दुल्हन को गिरफ्तार कर पाती है।

 

Written By: Poline Barnard 

ये भी पढ़ें..

Sunil Gavaskar: सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या पोस्ट किया जो बन गया चर्चा का विषय,जानिए पूरी वजह
Rahul Gandhi: 5 राज्यों के चुनाव का रिजल्ट आते ही दिसंबर में विदेश यात्रा पर जाएंगे राहुल गांधी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।