Madhya Pradesh Election 2023: चुनाव में बंपर जीत के बाद शिवराज से मिले कमलनाथ, कहा-“प्रदेश हित में साथ देने का दिया भरोसा”

Madhya Pradesh 2023
Madhya Pradesh Election 2023: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके आवास पर मुलाकात की। BJP पार्टी ने राज्य चुनाव में कुल 230 सीटों में से 163 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है।  शिवराज सिंह का पांचवी बार राजतिलक हो सकता है। केंद्रीय नेतृत्व का शिवराज सिंह के राजतिलक पर मुहर लगाना बाकी है।

कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ: प्रदेश हित में साथ देने का दिया भरोसा

Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने शिवराज सिंह से बात करते हुए कहा कि “मैं अभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिला और उन्हें बधाई दी। जब मैं मुख्यमंत्री बना था तो वो भी मुझे बधाई देने आए थे। मैंने उन्हें आश्वस्त किया कि हम विरोधी दल रहेंगे परंतु हम प्रदेश हित में जो भी कर सकते हैं वो करेंगे।…”

कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ:हार का करेंगे मंथन

 

Madhya Pradesh Election 2023: कमलनाथ ने आगे कहा कि “मध्य प्रदेश से तो जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता 2020 में भी नहीं गया था। उन्होंने कहा कि हार के कारणों की समीक्षा के लिए कल सभी 230 विधायकों की बैठक बुलाया है।” 

 

Madhya Pradesh Election 2023: गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को ऐसे परिणाम की उम्मीद की होगी। उन्हें सत्ता परिवर्तन की उम्मीद थी। कांग्रेस मान कर चल रही थी इस बार प्रदेश की जनता उनका साथ देगी। लेकिन, राज्य की जनता के मन में तो शिवराज और मोदी ही थे। इसका ही परिणाम ये रहा कि जनता ने भाजपा और शिवराज सिंह को भर-भर के वोट दिया। भाजपा को 163 विधामसभा सीट देकर एक बार फिर शिवराज सिंह का पांचवी बार राजतिलक का रास्ता साफ कर दिया।

 

ये भी पढ़ें…

 

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।