MIvRR: जीत के इरादे से मैदान पर मुंबई वहीं, राजस्थान चाहेगी अपना विजय रथ जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, कैसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन?

MIvRR

MIvRR: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 14वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। आपको बता दे कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में अब तक दो मैच खेले हैं और एक भी जीत नहीं पाई। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने अपने दोनों मैच जीतने में सफल रही है   वहीं,राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 की अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है, जबकि मुंबई इंडियंस सबसे निचली पायदान पर है।

कैसी रहेगी पिच रिपोर्ट और कैसा रहेगा वैदर

इस मैदान पर खूब रन बनते हैं। वानखेड़े स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी से बनी है। दूसरी पारी के दौरान ओस की देखने को मिल सकती है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।वानखेड़े स्टेडियम में अब तक 109 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। 59 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं जबकि 50 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। मुंबई में तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन ह्यूमिडिटी 73% तक रहेगी।

 

हेड टू हेड आंकड़े

मुंबई और राजस्थान ने अब तक केवल 28 आईपीएल मैच खेले हैं। जिनमें से मुंबई इंडियंस ने 15 जीते मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं, जबकि राजस्थान ने 12 मुकबलों में जीत दर्ज की हैं। दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई रहा है।

 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, क्वेना मफाका।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, आवेश खान, युजवेंद्र चहल।

Written By-Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

माफिया Mukhtaar Ansari की मौत के बाद कौन संभालेगा उसकी 15 हजार करोड़ की संपति?
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।