MP Election 2023: चुनाव से पहले आदिवासी वोट बैंक पर राजनीति तेज, शिवराज बोले-“हम करते है आदिवासियों का सम्मान और देते है उनको सुविधाएं”

MP Election 2023

MP Election 2023: एमपी में चुनाव सिर पर है। एक महीने से भी कम समय रह गया है। चुनाव से पहले आदिवासी वोट बैंक पर भी राजनीति तेज हो गई है। दोनों ही दलों में होड़ लग गई है कि कौन आदिवासियों को लुभा पाता हैं। इस क्रम में आज शनिवार 14 अक्टूबार को सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर जुवानी हमला बोला है। शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें आदिवासी विरोधी बताया है।

मुख्यमंत्री शिवराज: कांग्रेस करती है आदिवासियों का अपमान

MP Election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों को अपमानित किया है। यह कांग्रेस है जिसने कभी आदिवासी नेताओं का सम्मान नहीं किया… टांट्या मामा हों, भीमा नायक, रघुनाथ साह, शंकर साह, रानी दुर्गावती हों, बिरसा भगवान हों, बीजेपी सभी के स्मारक बना रही है। लेकिन कांग्रेस ने केवल एक ही परिवार के लोगों के स्मारक बनाये…

मुख्यमंत्री शिवराज:कांग्रेस ने संबल योजना को भी  कर दिया था बंद

 

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदिवासी महिलाओं के खाते में 1000 रुपए प्रति माह जमा कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने इसे बंद कर दिया… उन्होंने संबल योजना को बंद कर दिया…

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को किया आगाह…

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “कमलनाथ और प्रियंका गांधी सुन लें कि हम आदिवासियों का सम्मान करेंगे और उन्हें सुविधाएं देंगे… उन्होंने संभवतः ‘लाडली बहना’ योजना को बंद करने का निर्णय लिया है… यह एक चालू योजना है। इसे रोका नहीं जा सकता। इसका फायदा 1.32 करोड़ महिलाओं को है… मैं मध्य प्रदेश की महिलाओं को आगाह करना चाहता हूं कि देख लें इनकी मंशा कैसी है।”

ये भी पढ़ें…

P 20 Summit: 9वें जी20 संसदीय अध्यक्षों का शिखर सम्मेलन (पी20) के समापन सत्र में बोले ओम बिड़़ला,हम किसी मुद्दे को आइसोलेशन में नहीं देख सकते
IND v PAK: भारत ने जीता टाॅस, पहले गेंदबाजी करने का फैसला
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।