MP News: आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का सीएम शिवराज सिंह ने किया अनावरण,5 हजार से ज्यादा संत बने गवाह

MP News

MP News: मध्य प्रदेश के लिए  21 सितंबर (आज) का दिन बहुत बड़ा है। शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खंडवा में देशभर के हजारों संतों के बीच आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।इस प्रतिमा को कई किमी दूर से भी देखा जा सकेगा।

खंडवा के ओंकारेश्वर में अद्वैत लोक का भी किया शिलान्यास

MP News: आपको बता दें कि इस प्रतिमा की लागत करीब 200 करोड़ रुपये है। इसे बनाने का काम करीब एक साल से चल रहा था। आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण ओंकारेश्वर के मांधाता पर्वत पर हुआ हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिमा के अनावरण के साथ ही खंडवा के ओंकारेश्वर में अद्वैत लोक का शिलान्यास भी किया। अनावरण से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह चौहान के ओंकारेश्वर में साथ हवन भी किया।

सीएम शिवराज के साथ स्वामी अवधेशानंद गिरि भी रहे मौजूद

MP News: सीएम शिवराज के साथ स्वामी अवधेशानंद गिरि भी मौजूद रहे। सीएम शिवराज सिंह चौहान संतों के साथ पहुंचने पर केरल के पारंपरिक नृत्य के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम को निर्विघ्न संपन्न करने के लिए विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चार भी किया।

MP News: 5 हजार संत बने गवाह

MP News: अनावरण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर करीब 5 हजार संत, महंत व प्रतिनिधि मौजूद थे। स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के साथ स्वामी परमात्मानंद, स्वामी स्वरूपानंद और स्वामी तीर्थानंद मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान खंडवा में बारिश भी हुई। बारिश के बीच में भी मंत्रोच्चार चलता रहा।

 आदि शंकराचार्य के संदेश को जन-जन तक ले जाने का किया जाएगा काम

MP News:इस अनावरण के पावन अवसर पर संतों ने कहा कि “इस नई शुरुआत से सनातन को एक नई दिशा मिलेगी और हम सभी आदि शंकराचार्य के संदेश को जन-जन तक ले जाने का काम करेंगे। अद्वैत लोक बन जाने से आदि शंकराचार्य के ज्ञान को जन जन तक पहुंचने में मदद मिलेगी।”

Adi Shankracharya
Adi Shankracharya

भक्तों ने जताई खुशी

MP News: आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण पर भक्तों ने खुशी जताते हुए कहा कि “प्रतिमा का अनावरण युवाओं को सनातन से जोड़ने का सरकार का अच्छा प्रयास है।आदिगुरु शंकराचार्य युवाओं के रोल मॉडल होने चाहिए। इस अनावरण से मांधाता सहित आसपास के अंचल का तेजी से विकास होगा। युवा अद्वैत लोक के जरिए सनातन को समझ पाएंगे। हजारों युवा इस कार्यक्रम के साक्षी बने।

ये भी पढ़ें…

UP News: ग्रेटर नोएडा और नोएडा में स्कूल-कॉलेज बंद, कंपनियों में होगा वर्क फ्रॉम होम, फिर से लगा लॉकडाउन, जानिए क्या है वजह
Women Resrvation Bill: महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में पेश, अधीर रंजन ने भाजपा पर साधा निशाना
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।