Nupur Sharma Case: भारतीय जनता पार्टी से निलंबित नेता नुपूर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादित टिप्पणी के बाद देश और देश के बाहर कई देशों के अंदर सियासत गर्मा गई है। कतर,साऊदी अरब से लेकर पाकिस्तान तक पैगंबर मोहम्मद पर दी गई विवादित टिप्पणी पर जमकर राजनीति हो रही है। इस्लामिक देशों ने पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान पर घोर निंदा करते हुए भारत से माँफी माँगने के लिए कहा और इस घोर निंदा का असर मोदी सरकार पर भी दिखा और मोदी सरकार ने आनन–फानन मे भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा को निलंबित कर दिया और भाजपा दिल्ली मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से बर्खास्त कर दिया। और अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा नेता नुपूर शर्मा को तुरंत गिरफ्तार करने की माँग की है।
Nupur Sharma Case: AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि खाड़ी के देशों में यह मसला बड़ा हो गया था इसलिए मजबूरी में देश के PM ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता के ख़िलाफ़ कार्रवाई की। यह गलत है क्योंकि उनको यह कार्रवाई 10 दिन पहले करनी थी। आप मेरे PM हैं, आपको मेरी बात सुननी चाहिए।
आप विदेशी देशों के नेताओं को खुश करना चाहते हैं। आप उनकी तकलीफ को समझते हैं, आप हमारी तकलीफ नहीं समझते: नूपुर शर्मा विवाद पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (2/2) pic.twitter.com/wGZcOtARA8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2022
Nupur Sharma Case: ओवैसी ने आगे कहा कि आप विदेशी देशों के नेताओं को खुश करना चाहते हैं। आप उनकी तकलीफ को समझते हैं, आप हमारी तकलीफ नहीं समझते और उन्होंने कहा कि यह जो तथाकथित सेक्युलर पार्टी हैं इनके मुंह में भी दही जम गई थी। सिर्फ हम ही बोल रहे थे। तथाकथित सेक्युलर पार्टी कल रात अचानक हरकत में आ गईं।
यह जो तथाकथित सेक्युलर पार्टी हैं इनके मुंह में भी दही जम गई थी। सिर्फ हम ही बोल रहे थे। तथाकथित सेक्युलर पार्टी कल रात अचानक हरकत में आ गईं: नूपुर शर्मा मामले में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी pic.twitter.com/lBsZ5qifzS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2022
गौरतलब है कि भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा और दिल्ली बीजेपा मीडिया प्रभारी नवीन जिंदल ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित बयान दिया था। इस्लामिक देशों ने जिस तरह से इस विवादित बयान पर कड़ा रूख अख्तिहार किया है। इस कड़े रूख के कारण ही भाजपा ने नुपूर शर्मा को सस्पेंड कर दिया है और भाजपा नेता नवीन जिंदल को भाजपा से बर्खास्त कर दिया था।
नुपूर शर्मा बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता है। नुपूर शार्मा पहली बार साल 2015 में चर्चा में आयी थी, जब भाजपा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा से चुनाव लड़ी था। हालांकि, उस चुनाव में भाजपा की नुपूर शर्मा को हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले साल 2008 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 2010 में नुपुर ने भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा में सक्रिय हुए और उन्हें मोर्चा में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया था।